जींस जैसा आउटफिट आम से लेकर खास तक हर इंसान को पसंद आता है। कैजुअल आउटिंग हो या फॉर्मल लुक जींस हर किसी के साथ फिट बैठ जाती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में इस भारी फैब्रिक के कपड़े को पहनना किसी सजा से कम नहीं लगता है लेकिन कई बार मजबूरी में तो कभी फैशन की आड़ में जींस पहननी ही पड़ जाती है। लेकिन बॉलीवुड के सितारे जितना फैशन के मामले में आगे रहते हैं। उतना ही अपने कंफर्ट का भी ख्याल रखते हैं। तभी तो इस खास जींस को लगभग हर हीरोइन पहनना पसंद करती हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं बैगी जींस या ब्वॉयफ्रेंड जींस की यानि कि ढीली-ढाली और कंफर्ट के मामले में नंबर वंन इस जींस की। जो देखने में स्टाइलिश लुक भी देती है और गर्मियों में कंफर्टेबल भी खूब होती है। सबसे खास बात कि आलिया भट्ट हो या दीपिका पादुकोण सभी हीरोइनें इस जींस को पहनना पसंद करती हैं। तो चलिए देखें कौन-कौन सी हीरोइनों को ये जींस भायी।