फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में मलाइका अरोड़ा बनीं कॉलेजगोइंग गर्ल, दिखा स्टाइलिश अंदाज

Sun, 07 Aug 2022 05:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड अदाओं से हमेशा फैंस का दिल चुरा लेती हैं। लेकिन मलाइका की लेटेस्ट तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि स्टाइल और फैशन के मामले में उन्हें टक्कर देना मुश्किल है। वैसे तो अक्सर मलाइका डीप कट और प्लजिंग नेकलाइन वाली ड्रेस के साथ ही थाई हाई स्लिट्स में सिजलिंग लुक दिखाती हैं। जिसमे वो इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। कि हर किसी की निगाहें उन पर ही अटक जाती हैं। लेकिन इस बार मलाइका ने बिल्कुल कॉलेज गोइंग गर्ल का लुक चुराया है और वो इसमे गजब की स्टाइलिश दिख रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका ने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए को-आर्ड सेट को चुना है। जो कि इन दिनों कॉलेजगोइंग गर्ल का पसंदीदा आउटफिट बना हुआ है। वहीं मलाइका का ये आउटफिट किसी भी यंग गर्ल के लिए मूवी डेट पर जाने के लिए आइडियल आउटफिट हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
दरअसल, मलाइका ने इन तस्वीरों को हमेशा की तरह ही इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमे वो गुलाबी रंग के को-आर्ड सेट में रेडी हैं। छोटी सी टाइट फिटिंग गुलाबी रंग की स्कर्ट के साथ क्रॉप ट़ॉप को मलाइका ने पहना है। जिसमे वो किसी यंग एज गर्ल से कम नहीं लग रही हैं। जिसके फ्रंट में हार्ट शेप चंकी बटन्स की डिटेलिंग की गई है। इसके साथ ही गुलाबी रंग के टॉप पर सफेद रंग के कॉलर लगे हैं। जबकि फुल स्लीव के साथ इस स्कर्ट और टॉप में मलाइका की टोंड फिगर आसानी से दिख रही हैं। 

4 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं मलाइका ने पिंक आईशैडो के साथ मस्कारे की डबल कोटिंग की है। जो उनके लुक को खास बना रही है। वहीं पिंक ब्लश, हाईलाइटर के साथ पिंक लिप्स बेहद गॉर्जियस लुक दे रहे हैं। वहीं बालों को लूज वेवी कर्ल के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ मैच किया गया है। वहीं मैटेलिक पम्प्स इस क्यूट लुक को परफेक्ट बनाने के लिए काफी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
वैसे इन दिनों मलाइका स्टाइलिश लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिख रही हैं। पिछले कुछ समय से वो एयरपोर्ट पर भी कंफर्टेबल बट स्टाइलिश लुक को फॉलो करती दिख रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें