दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे अपनी फिल्म गहराईयां का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपनी केमेस्ट्री की वजह से सुर्खियों में छाई दीपिका की ये फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म के प्रमोशन के लिए दीपिका और अनन्या का ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान खींच लेता है। एक बार फिर दीपिका और अनन्या के बोल्ड लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।