बहुत सारी महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनकी बॉडी भी स्लिम और फिट होती। जैसी हीरोइनों की होती है। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ मुमकिन नही है। हालांकि सुंदर दिखने के लिए केवल स्लिम बॉडी की जरूरत नहीं होती बल्कि जरूरी होता है खुद पर आत्मविश्वास। जिसकी मदद से खूबसूरत दिखा जा सकता है। हालांकि अगर आप स्लीवलेस पहनना केवल इसलिए नहीं चाहती कि आपके बाजुएं मोटी हैं। तो कुछ फैशन हैक्स की मदद से इसे कम दिखाया जा सकता है।