फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरियों से बंधी ड्रेस को पहन दीपिका पादुकोण ने पार्टी में ली एंट्री, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Fri, 25 Feb 2022 06:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण ने फरहान अख्तर की पोस्ट वेडिंग पार्टी में पहनी इतनी महंगी ड्रेस - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। जिन्होने फरहान अख्तर और शिबानी डांडेकर की पोस्ट वेडिंग पार्टी में शिरकत की। पार्टी में पहुंची दीपिका अपने लुक्स से एक बार फिर हर किसी का ध्यान खींच रही थीं। वैसे भी दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। वहीं एक बार फिर उनकी ड्रेस ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण ब्लैक ड्रेस - फोटो : instagram
दीपिका ने इस पार्टी वाले लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की है। जिसमे वो ब्लैक कलर की मिड लेंथ बॉडीकॉन ड्रेस में रेडी है। दीपिका की ये ड्रेस इटैलियन लक्जरी फैशन लेबल dolce & gabbana से ली गई है। जिस पर किनारे की तरफ क्रिसक्रॉस डिजाइन बनी है। किनारे से डोरियों की मदद से बंधी इस ड्रेस की स्केवअर शेप नेकलाइन है। जिसे स्ट्राईप की मदद से सपोर्ट डिजाइन दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण ने फरहान अख्तर की पोस्ट वेडिंग पार्टी में पहनी इतनी महंगी ड्रेस - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं स्टाइल क्वीन दीपिका ने इस लिटिल ब्लैक ड्रेस को विंटेज लुक के साथ कैरी किया है। प्लजिंग नेकलाइन के साथ पतली स्ट्राईप की ये ड्रेस है। जिस पर किनारे की तरफ से स्लिट भी ऐड की गई है। वहीं कॉर्सेट लुक लिए बॉडी हगिंग डिजाइन दीपिका की स्लिम फिगर को आसानी से फ्लांट कर रही है। 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं दीपिका ने इस ड्रेस को सिल्वर मेटल लांग ईयरिंग्स के साथ मैच किया है। जबकि ड्यूई मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ स्लीक लो बन के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं स्ट्रैपी हाई हील्स इस लिटिल ब्लैक ड्रेस के साथ मैच कर रही है। वहीं इस ड्रेस की कीमत सुन किसी के भी होश उड़ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका की इस सिल्क ब्लैक ड्रेस को लेने के लिए आपको लोन लेना पड़ सकता है। दरअसल, इस इटैलियन लेबल की सिल्क ड्रेस की कीमत है 2,12,759 रुपये। जिसे सुन किसी को भी हैरानी हो सकती है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें