फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा अली खान को है लैस वाली ड्रेस से प्यार ये तस्वीरें हैं सबूत

Fri, 25 Feb 2022 05:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
सारा अली खान वैसे तो हमेशा ही गॉर्जियस लुक में नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों उनके स्टाइलिश और एलिगेंट लुक में मदद कर रही हैं लैस वाली ड्रेस। जिसे पहन वो छोटे भाई के बर्थडे पार्टी में भी पहुंची थीं। वैसे तो लैस के एलिमेंट वाली ड्रेस क्लासी लुक देती है। वहीं लैस की डिटेलिंग वाली ड्रेस हो या फिर सलवार कुर्ता ये एलिगेंट लुक देती है। वहीं लैस की ड्रेस को एक्सपेसिंव पीस में भी गिना जाता है। क्योंकि इसे बनाने में काफी वक्त लगता है। सारा अली खान इन दिनों एक के बाद एक लैस वाली ड्रेस से लेकर टॉप और सलवार कुर्ते में नजर आ चुकी हैं। ये रहीं तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
अभी हाल ही में सारा अली खान की तस्वीर सामने आई है। जिसमे वो काम के सिलसिले में नजर आईं। इस कैजुअल लुक के लिए सारा ने सफेद रंग का कुर्ता और पैंट मैच किया था। जिस पर लैस की डिटेलिंग स्लीव और हेमलाइन पर बनी थी। वहीं ये पैंट पर भी लैस लगी है। जिसे सारा ने सफेद रंग की मोजरी के साथ मैच किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
वहीं इसके पहले वो करीना कपूर के छोटे बेटे जेह के बर्थडे पार्टी में लैस की डिटेलिंग वाली ड्रेस को पहने पहुंची थी। जिसके साथ सारा ने लाल और सफेद रंग की ब्लॉक हील्स को मैच किया था। प्लीटेड और घेरदार स्कर्ट वाली इस ड्रेस पर स्केवअर नेकलाइन थी। जो सारा को क्लासी और क्यूट लुक दे रही थी। 

4 of 5
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने काले रंग के लैस वाले टॉप के साथ फोटोशूट इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा किया था। जिसमे वो खूबसूरत पोज देती दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
इससे पहले भी सारा की सफेद लैस डिटेलिंग वाले टॉप में तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिसे सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। जिसमे लैस की कफ के साथ ही बलून शेप स्लीव लगी थी। वहीं इन तस्वीरों में सारा मिनमम मेकअप के साथ काफी खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें