फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण का दिखा स्टाइलिश अंदाज, लक्जरी कपड़ों में आईं नजर

Tue, 10 May 2022 04:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण स्टाइल के मामले में हमेशा अलग ही नजर आती हैं। फिर वो चाहे रेड कार्पेट पर हों या फिर एयरपोर्ट पर। उनका स्टाइल सुर्खियां बटोर ही लेता है। इस बार भी एयरपोर्ट पर पहुंची दीपिका का लुक वायरल हो रहा है। जिसमे वो ऑल व्हाइट लुक में रेडी नजर आईं। दरअसल, दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जा रही हैं। एयरपोर्ट पर मीडिया के कैमरे में कैद दीपिका का लुक हर बार की तरह ही स्टाइल से भरपूर था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone airport look - फोटो : instagram
दीपिका ने कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए उड़ान भर ली हैं। वहीं इस सफर के दौरान दीपिका ने एक्टर अनुपम खेर के साथ ही तस्वीर खिंचवाई। जिसे एक्टर ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वहीं बात करें दीपिका के लुक की तो बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने इस बार ट्रैवेल के लिए ऑफ व्हाइट कलर का स्वेटसूट चुना था। जिसमे बीज कलर का पुलोवर शामिल था। जो कि वुलने और कॉटन मिक्स फैब्रिक का नजर आ रहा है। जिसकी फुल स्लीव और जूल नेकलाइन डिजाइन है। वहीं ओवरसाइज पुलोवर में दीपिका का लुक काफी कूल दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone airport look - फोटो : instagram
वहीं इस बीज कलर के पुलोवर के साथ दीपिका ने मैचिंग के एंकल लेंथ लाउंजवियर पहन रखे थे। जिस पर दोनों साइज जिप की डिटेलिंग की गई थी। बता दें कि दीपिका का ये पूरा लुक लक्जरी ब्रांड के कलेक्शन से भरा हुआ था। जिसमे ये स्वेटसूट मशहूर फैशन लेबल लुइस विटॉन से लिया गया था। वहीं इस आउटफिट के साथ मैच ब्लैक टोटे बैग भी कुछ कम कीमती नहीं था। लक्जरी ब्रांड ऑन द गो जीएम का ये टोटे था। जो कि स्केवअर शेप में लेदर से बना है। 

4 of 5
deepika padukone airport look - फोटो : instagram
दीपिका ने इस पूरे लुक को अपने एंकल लेंथ ब्लैक बूट्स के साथ मैच किया था। जो कि इस पूरे लुक को स्टाइलिश और कंफर्ट बना रहा था। वहीं दीपिका ने इस आउटफिट को मेसी लो पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया था। ग्लोइंग स्किन के साथ ही न्यूड शेड लिपस्टिक पूरे ट्रैवेल लुक के लिए परफेक्ट दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दीपिका पादुकोण फैशन च्वॉइस के मामले में काफी जुदा हैं। लेकिन बात जब ट्रैवल की आती है तो वो अक्सर ही कफर्टेबल लक्जरी ब्रांड के कलेक्शन में ही दिखती है। जिसे उनके फैंस खासा पसंद करते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें