'जी जेनरेशन' अदाकारा और स्टाइल डीवा जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू करते साथ ही धमाल मचा दिया है। एक्टिंग, डांसिंग, फैशन के अलावा जान्हवी अपने आए दिन जिम लुक की तस्वीरों के लिए भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी मुंबई की सड़कों पर तो कभी स्टनिंग जिम अवतार में स्पॉट होने वाली जान्हवी ने धड़क फिल्म से लेकर अब तक अच्छा सफर तय किया है। बॉलीवुड की न्यूबी फैशन डीवा को अक्सर सिंपल सोबर और क्यूट लुक में देखा जाता है लेकिन इस बार जान्हवी का साड़ी लुक में हॉट अवतार सबकी चर्चा का विषय बना हुआ है।