फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण ने जन्मदिन पर एयरपोर्ट पर काटा केक लेकिन कपड़ों की वजह से हो गईं ट्रोल

Sun, 05 Jan 2020 01:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण का जन्मदिन 5 जनवरी को होता है। अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही मुंबई में फिल्म छपाक की टीम के साथ केक काटने के बाद आज सुबह वो रणवीर के साथ लखनऊ के लिए जा रहीं थीं। एयरपोर्ट पर एक फैन के कहने पर दीपिका ने केक काटा। हांलाकि जन्मदिन पर लोग उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहें हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के साथ लखनऊ जाने के लिए पहुंची थीं। जहां दोनों स्टाइल के मामले में कपल गोल दे रहे थे। जहां रणवीर सिंह ने हल्के नीले रंग की शर्ट के साथ भूरे रंग की चेक्स वाला ओवरकोट पहन रखा था। साथ में डेनिम जींस और काले रंग के स्नीकर पहन रखे थे। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : insatgram
रणवीर सिंह के साथ ही दीपिका पादुकोण ने हल्के नीले रंग की चेक वाली लांग शर्ट के साथ लाइनिंग वाली ब्लू मॉम जींस पहन रखी थी। साथ में ऑरेंज कलर के ओवरसाइज स्वेटर के साथ दीपिका ने इस लुक को पूरा किया था। गले और हाथों में सैटिन के स्कार्फ को बांधे हुए देखकर कुछ यूजर ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि दीपिका रणवीर सिंह की तरह होती जा रही है। जिसका मतलब है कि रणवीर अक्सर ही अपने अजीब ड्रेसिंग सेंस अपनाते हैं और अब दीपिका भी वहीं कर रहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : insatgram
हांलाकि जन्मदिन से एक दिन पहले शाम को फिल्म छपाक की टीम के साथ दीपिका पादुकोण ने केक काटा। केक काटते हुए दीपिका ने फ्लोरल जींस के साथ सफेद रंग की टीशर्ट कैरी की थी। इस लुक में दीपिका काफी कूल नजर आ रहीं थीं। शार्ट हेयर और टीशर्ट में नॉट लगा कर इसे नया लुक दिया था। जिसमें दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें