फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: 90 हजार की ड्रेस पहन दीपिका पादुकोण ने किया फिल्म का प्रमोशन, किलर लुक में ढाया कहर

Wed, 26 Jan 2022 11:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल से एक बार फिर फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। फिल्म गहराईयां के प्रमोशन के लिए उनका ग्लैमरस लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। काले और सफेद रंग के जैकेट ड्रेस में पहुंची दीपिका परफेक्ट स्टाइल आइकॉन नजर आ रही थीं। वहीं उनकी ये ड्रेस मुंबई की सर्द हवाओं के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दरअसल. स्टाइल क्वीन दीपिका ने एक बार फिर प्रमोशन के लिए हटके ड्रेस का चुनाव किया था। जिसमे उनका किलर लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। दीपिका ने एक बार फिर लंदन बेस्ड फैशन लेबल डेविड कोमो की डिजाइन की हुई ड्रेस को चुना। सफेद और काले रंग के जैक्वार्ड प्रिंट के जैकेट ड्रेस में दीपिका टोंड लेग्स फ्लांट कर रही थीं। जिसे उन्होने थाई हाई बूट्स के साथ मैच किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं इस ग्लैमरस लुक को दीपिका ने अपने मेकअप से और भी ज्यादा खास बना दिया था। विंग्ड आईलाइनर और सुर्ख गुलाबी रंग की लिपस्टिक इस ड्रेस के साथ काफी मैच कर रही थी। वहीं उनका ये किलर लुक फैंस को भी पसंद आ रहा है। वहीं बाहें चढ़ाए दीपिका इस ड्रेस में पोज देते दिखीं। 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
विंटर स्टाइल से इंस्पायर इस ड्रेस को लदन बेस्ड डिजाइनर डेविड कोमो ने डिजाइन किया है। जिसकी कीमत भी बेहद खास है। डेविड कोमो की ऑफिशियल बेवसाइट पर जियोमेट्रिकल जैक्वार्ड जैकेट ड्रेस की कीमत है 88,890 रुपये। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नही है जब दीपिका इतनी महंगी ड्रेस में फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। एक दिन पहले ही दीपिका ने ऑरेंज कलर की कटआउट ड्रेस का चुनाव किया था। दीपिका की ये ड्रेस भी डेविड कोमो के कलेक्शन से ली गई थी। जिसकी कीमत थी करीब 40 हजार रुपये। हालांकि दीपिका की ये ड्रेस सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नही आई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऑरेंज कलर की कटआउट ड्रेस को देख ट्रोलर्स ने उर्फी जावेद की ड्रेस से तुलना कर दी। एक यूजर ने कहा बॉलीवुड एक्ट्रेस अब उर्फी का स्टाइल कॉपी कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें