फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के पांच बेहतरीन साड़ी लुक, नई-नवेली दुल्हनों को जरूर ट्राई करना चाहिए

Thu, 28 Nov 2019 03:45 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
साड़ी भारतीय संस्कृति से जुड़ा एक बेहद खास परिधान है। साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे पहनकर आप एक ही समय में सेंसेशनल और पारंपरिक दोनों लग सकती हैं। किसी भी लड़की के खास दिन के लिए साड़ी पहला पसंद साड़ी होती है। ये बात साबित करती है कि साड़ी से बेहतर परिधान कुछ नहीं है। ऐसे में अगर इस सीजन शादी करके आप भी नई-नवेली दुल्हन बनने जा रही हैं तो ये जरूर सोच रही होंगी की साड़ी में खुद को किस तरह स्टाइल करें कि आकर्षक और सुंदर लुक आए। तो घबराने की जरूरत नहीं है दीपिका पादुकोण के पांच लुक से आपको पूरा आईडिया मिल जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
हैवी गोल्डन जरी वर्कवाली इस सुर्ख लाल साड़ी में दीपिका पादुकोण नई-नवेली दुल्हन लग रही हैं। दीपिका का यह लुक आप रिसेप्शन फंक्शन के लिए बिना ज्यादा सोचे कॉपी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
रानी पिंक फुल स्लीव्ज ब्लाउज और चौड़े बॉर्डर वाली बनारसी साड़ी में दीपिका का शाही अंदाज देखते ही बन रहा है। इस तरह की साड़ियों के साथ गोल्डन चोकर और झुमके ट्राई करें। 

4 of 6
- फोटो : Social Media
इस गोटेदार साड़ी के साथ चोकर व लॉन्ग नेकपीस पहनकर दीपिका का राजसी लुक मनमोहने वाला है, जिसे आप किसी त्योहार या किसी की शादी में भी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
गोल्डन आइवरी नेट साड़ी के साथ दीपिका ने गोल्डन जरी वर्कवाली लाल रंग का फुल स्लीव्ज ब्लाउज पहना है। आप भी ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
गोल्डन अवतार में दीपिका पादुकोण अपने लुक को राजसी बनाने के लिए उन्होंने हरे कुंदन और मोतियों से बना लेयर्ड नेकपीस पहना है। इन सभी लुक में मेकअप का खास ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादा मेकअप आपका लुक बिगाड़ सकता है इसलिए रंग के हिसाब से मेकअप और ज्वेलरी का चुनाव करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें