फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण से लेकर जान्हवी कपूर ने जब पंखों वाली ड्रेस में बिखेरा जलवा, क्या आपने देखी तस्वीरें?

Thu, 23 Jul 2020 01:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पंखों वाली ड्रेस में रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा, हर एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर बेस्ट लुक चाहती हैं। इसके लिए बिल्कुल हटके और स्टाइलिश कपड़ों में नजर भी आती है। डिजाइनर इन कपड़ों को अलग लुक देने के लिए कई बार फेदर यानी पंखों का इस्तेमाल करते हैं। जिसे पहन ये खूबसूरत बालाएं किसी परी से कम नहीं लगती हैं। पहले हॉलीवुड में इस तरह की ड्रेसेज के क्रेज के बाद बॉलीवुड की भी अभिनेत्रियों ने फेदर ड्रेस पर हाथ आजमाया और एक से बढ़कर एक शानदार लुक में नजर आईं। लगातार ट्रेंड में रही फेदर ड्रेस को दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा तक ने पहना था। तो चलिए देखें जान्हवी कपूर, अनुष्का शर्मा से लेकर इन एक्ट्रेस के खूबसूरत पंखों वाली ड्रेस।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
feather dress - फोटो : Amar Ujala
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ज्यादातर सिंपल लुक में दिखती हैं। लेकिन बात जब रेड कार्पेट की आती है तो वो एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकती हैं। कभी बोल्ड थाई हाई स्लिट गाउन तो कभी फेदर ड्रेस। स्पोर्ट्स के इवेंट में पति विराट कोहली के साथ पहुंची अनुष्का ने पीच शेड का क्रॉप टॉप और हाई वेस्ट ब्लैक पैंट पहना था। जिसके टॉप पर फेदर लगे हुए थे। जो इस आउटफिट को हटके लुक द् रहे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
feather dress - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की क्वीन दीपिका भी पंखों वाली ड्रेस में रेड कार्पेट पर जलवे दिखा चुकी हैं। पर्पल कलर के ऑफ शोल्डर गाउन के बैक और हेमलाइन पर पंख लगे थे। जो इस आउटफिट को बिल्कुल अलग बना रहे थे। हालांकि सिर पर रखी पारदर्शी चुनरी इस शानदार गाउन के लुक को बिगाड़ने का काम कर रही थी।

 

4 of 5
feather dress - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
सफेद पंखों वाली शार्ट ड्रेस में जान्हवी किसी खूबसूरत चिड़िया सी नजर आ रही थीं। अवॉर्ड फंक्शन में पहनी जान्हवी की इस ड्रेस को लोगों ने कॉपी कहा था। लेकिन फेदर लगी ये ड्रेस जान्हवी के ऊपर काफी खूबसूरत दिख रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
feather dress - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
फैशन के मामले में हमेशा आगे रहने वाली कटरीना ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया था। साथ ही फेदर वाली ड्रेस में रेड कार्पेट पर जलवे दिखाए थे। सिल्वर कलर की ड्रेस में शानदार केप और उस पर लगे पंखों ने इस गाउन को खूबसूरत बना दिया है। जिसे पहने कटरीना हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें