फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryali Teej 2020: पति के लिए रखा है व्रत तो हाथों पर रचाएं मेहंदी से यूं उनका नाम

Thu, 23 Jul 2020 11:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली तीज 2020
हरियाली तीज सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन भगवान शिव और पार्वती की पूजाकर अखंड सौभाग्यवती होने का वर पाती हैं। तीज के मौके पर महिलाएं सोलह श्रंगार करती हैं। जिसमें मेहंदी लगाना भी शामिल है। तो अगर आप हाथों पर मेहंदी रचाने जा रही हैं तो इस बार ट्राई करें ये खूबसूरत अक्षरों की डिजाइन। जिसे आप अपने पति के नाम के अक्षर के हिसाब से चुन सकती हैं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
mehandi design - फोटो : instagram
आजकल कम समय और भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को मेहंदी लगाने का अवसर ही नहीं मिलता। लेकिन अगर आपने पति को लुभाना चाहती हैं तो हाथों पर उनके नाम के अक्षर की ये डिजाइन बनाइए। मेहंदी की ये सारी डिजाइन आपको सोशल मीडिया पर बड़े ही आसानी से मिल जाएंगी। जिसमें से कुछ हम चुनकर आपके लिए लेकर आए हैं। जिसे देख आप अपने हाथों पर इन डिजाइन को रचा सकती हैं।
 


 
विज्ञापन

3 of 6
mehandi design - फोटो : instagram
इन सारी डिजाइन को बहुत ही कम समय में और फटाफट बनाया जा सकता है। साथ ही इस तरह की मेहंदी की डिजाइन को बनाना भी आसान है। 

 

4 of 6
mehandi design - फोटो : instagram
अगर कोरोना के डर से आप मेहंदी लगवाने नहीं जा रहीं तो केवल इन हल्की-फुल्की डिजाइन से पति को खुश किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
mehandi design - फोटो : instagram
वैसे हरियाली तीज पर महिलाएं पूरा सोलह श्रृंगार करती हैं। जिसमें हरी चूड़ियों से लेकर हरा वस्त्र, श्रृंगार और मेहंदी खासतौर पर शामिल रहती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mehandi design - फोटो : instagram
इसका कारण है कि सावन के महीने में वैसे भी मेहंदी लगाने की परंपरा है। साथ में हरियाली तीज का व्रत भी होता है। ऐसे में बिना मेहंदी के श्रृंगार अधूरा माना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें