साड़ी का क्रेज हर भारतीय महिला को होता है। यहां तक की बॉलीवुड की अदाकाराएं भी इससे अछूती नहीं रह पाती हैं। तभी तो कभी न कभी किसी इवेंट में साड़ी पहने नजर आ ही जाती है। छह मीटर लंबा ये भारतीय परिधान केवल पारंपरिक ही नहीं दिखाता बल्कि इसे पहन कर ग्लैमरस भी दिखा जा सकता है। साड़ी पहनना वैसे तो आम बात है लेकिन ये खास तब बन जाती है जब इसे कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहना जाए। ऐश्वर्या राय तो कांस के रेड कार्पेट पर कई बार साड़ी में नजर आ चुकी हैं लेकिन इस मामले में वो अकेली नहीं हैं। ऐश्वर्या के साथ दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और विद्या बालन भी साड़ी में शिरकत कर चुकी हैं और तारीफें भी बटोरी हैं। आगे की स्लाइड में देखिए दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर, विद्या बालन और ऐश्वर्या राय के वो लुक जो साड़ी में भी जबरदस्त नजर आए थे।