दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने फैंस के लिए ट्रीट लेकर आई हैं। फिल्म 83 के प्रमोशन के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची दीपिका का स्टनिंग लुक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा था। वहीं इस पार्टी में आलिया भट्ट, नोरा फतेही और जान्हवी कपूर ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
स्टाइल क्वीन दीपिका पादुकोण फिल्म 83 के प्रमोशन के लिए हर बार स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। पिछले दिनों दुबई में प्रमोशन करने पहुंची दीपिका गुलाबी रंग के बॉडीकॉन आउटफिट में पहुंची थीं। जिसकी प्लजिंग नेकलाइऩ और ड्रामेटिक स्लीव इसे बेहद खास बना रही थी। वहीं इस बार रेड कार्पेट पर दीपिका का गॉर्जियस लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका ने मुंबई में हुए फिल्म के रेड कार्पेट प्रीमियर के लिए नीले रंग का मखमली गाउन चुना था। जिसकी बॉडी हगिंग डिजाइन स्टाइल क्वीन की परफेक्ट फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं ऑफ शोल्डर डिजाइन और डीप प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रही थी।
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका ने इस गजब से स्टाइलिश लुक के साथ शार्ट वेवी कर्ली हेयर के साथ मैच किया था। वहीं विंग्ड लाइनर और न्यूड लिपकलर बेहद ट्रेंडी दिख रहा था। दीपिका के स्टाइलिश आउटफिट को गौरी एंड नयनिका ने डिजाइन किया था। जिसमे पीछे की तरफ लांग ट्रेन जोड़ी गई थी।
बता दें कि इन दिनों एक बार फिर बोल्ड विंग्ड आई लाइनर हसीनाओं की पसंद बनता जा रहा है। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा फिल्म मैट्रिक्स के प्रमोशन के लिए सिल्वर कलर के आउटफिट में रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। जहां पर उनके लुक में विंग्ड आईलाइनर ड्रामा ऐड करने के लिए काफी दिख रहा था। वहीं दीपिका ने भी ब्लू बॉडीकॉन डीप नेकलाइन आउटफिट के साथ बोल्ड विंग्ड आईलाइनर का चुनाव किया है।