फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अवॉर्ड में 5 हीरोइनों ने की दमदार एंट्री, आलिया को ऐसे देख रणबीर को हो जाएगा दोबारा प्यार

Tue, 23 Apr 2019 05:25 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पहली बार भारत में क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड्स  ( critic choice award ) आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई मशहूर हस्तियों ने अपने स्टाइल और फैशन से जलवे बिखेरे। आलिया भट्ट से लेकर शोभिता धुलिपाला तक, बॉलीवुड की सुंदरियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की, जिन्हे खूबसूरत डिजाइनर परिधानों में देखा गया। अगर आप जानना चाहते हैं कि इनमें से कौन ज्यादा खूबसूरत लग रहा था और किसने कौन से डिजाइनर के कपड़े पहने थे तो आगे की स्लाइड्स देखें। 
विज्ञापन

2 of 6
अदीति राओ हैदरी 
अदीति राव हैदरी को रेड कार्पेट पर एक सुंदर बेबी पिंक रंग के गाउन में देखा गया।बेबी पिंक गोल्डन लाइट वर्क वाले गाउन पर मैचिंग बेल्ट और ब्राइट मेकअप में अदीति ने पोज दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
आलिया भट्ट
स्टाइलिस्ट एमी पटेल ने क्रिटिक चॉइस अवार्ड के लिए आलिया को स्टाइल किया। नीले रंग के फ्लेअर्ड पैंट और स्टेटमेंट स्लीव्स ऑउटफिट में आलिया गजब दिख रही थीं। न्यूड मेकअप और बालों में हल्के कर्ल्स के साथ उन्होंने लुक पूरा किया। 

 

4 of 6
सोभिता धूलिपाला 
हाल ही में अमेजन प्राइम पर आई  मेड इन हेवन सीरीज की अभिनेत्री सोभिता धूलिपाला नीले और सफेद रंग की शिमरी (चमकीली) ड्रेस में दिखाई दीं। ध्रुव कपूर द्वारा डिजाइन की गयी ड्रेस ने रेट्रो स्टाइल की याद दिला दी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रसिका दुग्गल 
'मिर्जापुर' सीरीज की अदाकारा रसिका दुग्गल रेड कारपेट पर शीर न्यूड रंग की साड़ी में नजर आईं। क्रीम वाइट और गोल्डन रंग के स्लीवलेस मैचिंग ब्लाउज के साथ साड़ी पहने रसिका जच रही थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेहा धूपिया 
क्रिटिक चॉइस अवार्ड की होस्ट नेहा धूपिया पूरे ब्लैक ऑउटफिट में दिखाई दीं। शांतनु और निखिल द्वारा डिजाइन की गयी ड्रेस का पिंक ज्वेलरी और ब्लैक स्टिलेटोज के साथ मैच करके लुक पूरा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें