फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूब ड्रेस में मलाइका अरोड़ा का बोल्ड लुक वायरल, 45 की उम्र में लगीं 20 जैसी

Tue, 23 Apr 2019 12:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आपके पास भले ही दुनिया की सबसे खूबसूरत ड्रेस हो लेकिन उसके साथ गलत हेयर स्टाइल और मेकअप हो जाए तो सबकुछ बेकार है। इसका ताजा उदहारण हैं स्टाइल आइकॉन मलाइका अरोड़ा जिन्होंने हाल ही में फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल का बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत गाउन पहना लेकिन उनका मेकअप देखकर थोड़ा निराश हो जाएंगे। हालांकि, मेकअप पर ध्यान ना दिया जाए तो मलाइका इस ड्रेस में काफी खूबसूरत और कम उम्र लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए मशहूर मलाइका कहीं भी जाती हैं तो अपने ब्रिलियंट फैशन सेंस से चार चांद लगा देती हैं। अगर बात हो किसी हाई प्रोफाइल इवेंट की तो मलाइका अपना सबसे बेस्ट दिखने की हर कोशिश पूरी करती हैं। हालांकि, कभी-कभी एक्सपर्ट्स भी फेल हो जाते हैं और ऐसे ही कुछ हुआ फैशन डीवा मलाइका अरोड़ा के साथ जब वो 'INDIA MAKEUP SHOW में पहुंचीं। फैशन डिजाइनर आमिल अग्रवाल का डिजाइन किया हुआ आइकॉनिक ब्लैक और गोल्डन रंग के कॉम्बिनेशन का गाउन मलाइका पर फब रहा था। मगर जैसे ही नजर उनके मेकअप और हेयर स्टाइल पर पड़ी तो काफी निराशा हुई क्योंकि फैशन आइकॉन से ऐसी उम्मीद कोई नहीं करता। 
विज्ञापन

3 of 4
अमेरिकी मेकअप आर्टिस्ट बॉबी ब्राउन के नाम की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी 'Bobbi Brown' के मेकअप से ऐसी उम्मीद कोई नहीं कर सकता। स्लीक हेयर स्टाइल (चिपके बाल) और कपड़ों से भी ज्यादा चमकीला मेकअप आप खुद कभी ना करें। यहां तो मलाइका का हेयर स्टाइल Franco Vallelonga ने किया और मेकअप Pompy Hans ने किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
हालांकि, मलाइका का पिछले लुक काफी खूबसूरत और स्टाइलिश था । रोमानियन डिजाइनर  Iris Serban द्वारा पीले रंग के सिल्क प्लेन गाउन में तैयार मलाइका अरोड़ा बेहतरीन दिख रही थीं। गाउन की कीमत लगभग 71,000 रुपये बताई गयी। साथ ही, jimmi choo के लक्जरी  हाई हील्स लुक में चार चांद लगा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें