Akash Deep's Wife Akshita Raj Bridal Look: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी में अक्षिता राज के साथ विवाह रचाया। शादी का आयोजन बेहद भव्य माहौल में हुआ, जहां परिवार और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिए। हालांकि इस शादी की सबसे ज्यादा चर्चा उनके खूबसूरत वेडिंग लुक्स को लेकर हो रही है। दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक भारतीय परिधानों में ऐसा अंदाज पेश किया जिसने सोशल मीडिया पर फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
इस शादी की सबसे खास बात यह रही कि दोनों ने ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय भारतीय पारंपरिक वेडिंग फैशन को अपनाया। अक्षिता का क्लासिक रेड ब्राइडल लुक और आकाशदीप की रॉयल शेरवानी ने साबित किया कि पारंपरिक स्टाइल कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता।
फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह वेडिंग लुक आने वाले वेडिंग सीजन में उन कपल्स के लिए प्रेरणा बन सकता है जो मॉडर्न टच के साथ पारंपरिक भारतीय शादी का आकर्षण बनाए रखना चाहते हैं। इस लेख में आकाशदीप और अक्षिता की शादी की तस्वीरें और फैशन स्टाइल।