फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skirt Styling Tips: मैक्सी स्कर्ट के साथ कौन-सा टॉप पहनें? ये टिप्स बदल देंगे आपका लुक

Wed, 24 Jun 2026 01:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Women Fashion Guide: मैक्सी स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए टी-शर्ट, फिटेड शर्ट, पेपलम टॉप, वेस्टकोट और असिमेट्रिक टॉप सबसे अच्छे विकल्प माने जाते हैं। सही टॉप का चुनाव स्कर्ट की फिटिंग, फैब्रिक और मौके के अनुसार करें। इससे आपका लुक ज्यादा बैलेंस्ड, स्टाइलिश और आकर्षक दिखाई देगा।
विज्ञापन
1 of 8
स्कर्ट के साथ कौन सा टाॅप स्टाइल करें - फोटो : AI
Skirt Ke Sath kaisa Top Pahne: फैशन की दुनिया में कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते और मैक्सी स्कर्ट उनमें से एक है। आरामदायक होने के साथ-साथ यह बेहद एलिगेंट और वर्सेटाइल भी होती है। चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस मीटिंग हो, दोस्तों के साथ कॉफी डेट हो या किसी पार्टी में शामिल होना हो, मैक्सी स्कर्ट हर मौके पर आपको स्टाइलिश दिखा सकती है।

हालांकि कई महिलाएं मैक्सी स्कर्ट खरीद तो लेती हैं, लेकिन अक्सर यह समझ नहीं पातीं कि इसके साथ कौन-सा टॉप पहना जाए। गलत टॉप चुनने पर पूरा लुक बिगड़ सकता है, जबकि सही कॉम्बिनेशन आपके व्यक्तित्व को निखार सकता है। फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार मैक्सी स्कर्ट के साथ हमेशा ऐसा टॉप चुनना चाहिए जो शरीर के ऊपरी हिस्से को संतुलित करे और कमर को बेहतर तरीके से डिफाइन करे।

आजकल सोशल मीडिया और स्ट्रीट फैशन में मैक्सी स्कर्ट के साथ फिटेड शर्ट, बेसिक टी-शर्ट, पेपलम टॉप, वेस्टकोट और ऑफ-शोल्डर टॉप काफी ट्रेंड में हैं। यदि आप भी अपनी मैक्सी स्कर्ट को नए और स्टाइलिश अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो यह फैशन गाइड आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन

2 of 8
स्कर्ट के साथ कौन सा टाॅप स्टाइल करें - फोटो : AI
बेसिक टी-शर्ट के साथ फ्लोई मैक्सी स्कर्ट
 
  • अगर आपके पास फ्लोई मैक्सी शर्ट है तो आप इसे गर्मियों के मौसम में बेहद ही स्टाइलिश और सहज तरीके से कैरी कर सकती हैं।
  • काॅलेज, काॅफी डेट, सफर या वीकेंड आउटिंग के लिए इस तरह की स्कर्ट परफेक्ट हो सकती है।
  • लेकिन इस स्कर्ट के साथ कैसा टाॅप मैच करें, अगर आप ये समझ नहीं पा रही हैं तो बेहद सिंपल टाॅप को अपनाएं।
  • जब कुछ समझ न आए, तब एक बेसिक व्हाइट टी-शर्ट और फ्लोई मैक्सी स्कर्ट सबसे सुरक्षित और स्टाइलिश विकल्प है।
विज्ञापन

3 of 8
स्कर्ट के साथ कौन सा टाॅप स्टाइल करें - फोटो : AI
पेपलम टॉप के साथ मैक्सी स्कर्ट
  • पेपलम टॉप कमर को हाइलाइट करता है और फिगर को अधिक आकर्षक दिखाता है।
  • यदि आपकी मैक्सी स्कर्ट फ्लोई है, तो उसके साथ पेपलम टॉप शानदार लगेगा।
  • ये ब्रंच डेट, शाॅपिंग के लिए और फैमिली गेट टुगेदर जैसे मौकों पर परफेक्ट लुक देगा।

4 of 8
स्कर्ट के साथ कौन सा टाॅप स्टाइल करें - फोटो : AI
ऑफ-शोल्डर टॉप
  • यदि आप पार्टी या डेट नाइट के लिए तैयार हो रही हैं, तो स्कर्ट के साथ असिमेट्रिक टॉप या आफ शोल्डर टाॅप चुन सकती हैं।
  • अगर आपके पास न्यूट्रल रंग की स्कर्ट है तो उसके साथ ब्लैक या रेड टॉप पहनें।
  • लुक को पूरा करने के लिए स्टेटमेंट इयररिंग्स जोड़ें।
  • हाई हील्स लुक को और बेहतर बनाएंगी।
  • इस तरह का स्टाइल आपको मॉडर्न और ग्लैमरस लुक देगा।
  • साथ ही फोटो में बेहद आकर्षक दिखाई देता है।
विज्ञापन

5 of 8
स्कर्ट के साथ कौन सा टाॅप स्टाइल करें - फोटो : AI
फॉर्मल शर्ट के साथ मैक्सी स्कर्ट
  • आजकल ऑफिस फैशन में मैक्सी स्कर्ट और शर्ट का कॉम्बिनेशन काफी लोकप्रिय हो रहा है।
  • लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए शर्ट को हल्का टक-इन करें।
  • इसके साथ बेल्ट का इस्तेमाल करें।
  • साथ ही न्यूड या ब्लॉक हील्स पहनें।
  • ये दफ्तर, मीटिंग या प्रोफेशनल इवेंट्स के लिए बेस्ट लुक बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
स्कर्ट के साथ कौन सा टाॅप स्टाइल करें - फोटो : AI
वेस्टकोट के साथ सैटिन मैक्सी स्कर्ट
  • अगर आपको पावर ड्रेसिंग पसंद है तो वेस्टकोट और सैटिन मैक्सी स्कर्ट का कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करें।
  • ये ट्रेंड में है क्योंकि ओल्ड मनी फैशन लुक देता है।
  • बेहद पॉलिश्ड और रिच दिखाई देता है।
  • सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
स्कर्ट के साथ कौन सा टाॅप स्टाइल करें - फोटो : AI
कार्डिगन के साथ ए-लाइन मैक्सी स्कर्ट
  • अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं तो ए-लाइन मैक्सी स्कर्ट के साथ कार्डिगन पहन सकती हैं।
  • यह कॉम्बिनेशन खासतौर पर वसंत और हल्की ठंड के मौसम में शानदार लगता है।
  • ये स्टाइल हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है।
  • कई कोरियन ड्रामा में आपने इस तरह के आउटफिट को देखा होगा।
  • ये स्टाइल कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन

8 of 8
स्कर्ट के साथ कौन सा टाॅप स्टाइल करें - फोटो : AI
बॉडी टाइप के हिसाब से मैक्सी स्कर्ट स्टाइलिंग
  • अगर पेट निकला हो तो  हाई-वेस्ट मैक्सी स्कर्ट चुनें। इसके साथ पेपलम टॉप पहनें। डार्क रंगों को प्राथमिकता दें।
  • लंबाई कम है तो मोनोक्रोम लुक अपनाएं। हाई-वेस्ट स्कर्ट चुनें। साथ में प्लेटफॉर्म हील्स पहनें।
  • कर्वी बॉडी है तो फिटेड टॉप पहनें। बहुत ज्यादा ढीले टॉप से बचें।



मैक्सी स्कर्ट पहनते समय इन गलतियों से बचें
  • ओवरसाइज्ड टॉप के साथ ओवरसाइज्ड स्कर्ट न पहनें।
  • बहुत ज्यादा लंबी स्कर्ट न चुनें जो जमीन पर घिसे।
  • एक ही आउटफिट में बहुत सारे प्रिंट्स मिक्स न करें।
  • गलत फुटवेयर पूरे लुक को बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें