फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Friendly Monsoon Fabric: उमस में कॉटन या सिंथेटिक? जानिए कौन-सा कपड़ा रहेगा सबसे आरामदायक

Fri, 17 Jul 2026 02:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Comfortable Fabrics For Humidity: उमस के मौसम में कौन-से कपड़े पहनने चाहिए?
उमस में कॉटन, लिनेन, मलमल, खादी और बांस फैब्रिक जैसे हल्के व सांस लेने वाले कपड़े पहनने चाहिए। ये पसीना सोखने और शरीर में हवा का प्रवाह बनाए रखने में मदद करते हैं। पॉलिएस्टर, नायलॉन और भारी सिंथेटिक फैब्रिक से बचना बेहतर होता है क्योंकि ये गर्मी और चिपचिपाहट बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
मानसून के लिए बेस्ट फैब्रिक - फोटो : Ai

Best Fabric for Summer Rainy Season: बारिश के मौसम में तापमान भले ही थोड़ा कम हो जाए, लेकिन हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस की परेशानी काफी बढ़ जाती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या कपड़ों को लेकर होती है। कई बार हम फैशन के चक्कर में ऐसे फैब्रिक पहन लेते हैं, जो शरीर से चिपकने लगते हैं, पसीना नहीं सोखते और पूरे दिन असहज महसूस कराते हैं।

उमस के मौसम में सही कपड़े चुनना सिर्फ आराम के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की सेहत के लिए भी जरूरी है। ज्यादा पसीना और नमी के कारण स्किन पर रैशेज, खुजली और जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में हल्के, हवा पास करने वाले और पसीना सोखने वाले फैब्रिक सबसे बेहतर माने जाते हैं।

कॉटन, लिनेन और मलमल जैसे प्राकृतिक फैब्रिक गर्म और उमस भरे मौसम में शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं। वहीं, पॉलिएस्टर, नायलॉन और कुछ सिंथेटिक कपड़े हवा का प्रवाह रोक सकते हैं, जिससे गर्मी और चिपचिपाहट ज्यादा महसूस हो सकती है।

अगर आप भी मानसून और उमस के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ आरामदायक रहना चाहते हैं, तो जानिए कौन-से फैब्रिक पहनें और किन कपड़ों से दूरी बनाना बेहतर है।

विज्ञापन

2 of 7
काॅटन के कपड़े - फोटो : AI

कॉटन फैब्रिक

उमस के लिए सबसे बेहतर विकल्प काॅटन फैब्रिक ही है। कॉटन गर्मी और बारिश के मौसम में सबसे पसंदीदा फैब्रिक माना जाता है। यह हल्का होता है और पसीने को आसानी से सोख लेता है। कॉटन में पहन सकते हैं,

  • कॉटन कुर्ता

  • कॉटन साड़ी

  • कॉटन शर्ट

  • कॉटन ड्रेस

  • कॉटन टी-शर्ट


फायदे

  • त्वचा को सांस लेने देता है

  • पसीना जल्दी सोखता है

  • लंबे समय तक आरामदायक रहता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
Linen - फोटो : Adobe stock

लिनेन

लिनेन स्टाइलिश और कूल फैब्रिक है। लिनेन गर्म और उमस वाले मौसम के लिए शानदार विकल्प है। इसका टेक्सचर हल्का और हवादार होता है, जिससे शरीर को ठंडक महसूस होती है। लिनेन में अच्छे विकल्प हैं, 

  • लिनेन शर्ट

  • लिनेन पैंट

  • लिनेन साड़ी

  • लिनेन को-ऑर्ड सेट

यह ऑफिस और कैजुअल दोनों लुक के लिए अच्छा चुनाव हो सकता है।

4 of 7
खादी के कपड़े - फोटो : Instagram

मलमल और खादी

मलमल और खादी पारंपरिक लेकिन आरामदायक फैब्रिक है। मलमल का कपड़ा बेहद हल्का और मुलायम होता है। वहीं खादी अपनी प्राकृतिक बनावट और हवा पास करने की क्षमता के लिए जानी जाती है।


इनके फायदे

  • त्वचा पर हल्का महसूस होता है।

  • पसीने में चिपचिपाहट कम होती है।

  • देसी और स्टाइलिश लुक देता है।

 

विज्ञापन

5 of 7
गर्मी और उमस में क्या पहनें और क्या नहीं - फोटो : AI

बांस फैब्रिक और रेयॉन
 

  • बांस फैब्रिक और रेयाॅन गर्मियों और मानसून का आरामदायक विकल्प है। 
  • बांस से बने फैब्रिक और कुछ रेयॉन कपड़े नमी को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं।
  • ये मुलायम होते हैं और गर्म मौसम में आरामदायक लगते हैं।
  • हालांकि, फैब्रिक की क्वालिटी जरूर जांचें क्योंकि हर सिंथेटिक मिश्रण एक जैसा नहीं होता।
विज्ञापन

6 of 7
गर्मी और उमस में क्या पहनें और क्या नहीं - फोटो : AI

उमस में किन फैब्रिक से बचना चाहिए?

 

  • पॉलिएस्टर 

यह फैब्रिक जल्दी सूख जाता है, लेकिन कई बार हवा का प्रवाह कम कर सकता है। उमस में इसे लंबे समय तक पहनने पर असहजता महसूस हो सकती है।

  • नायलॉन 

नायलॉन त्वचा पर गर्म और चिपचिपा महसूस हो सकता है, खासकर जब ज्यादा पसीना आए।

  • भारी वेलवेट और सिल्क

भारी फैब्रिक उमस में शरीर पर बोझिल लग सकते हैं और पसीना बढ़ा सकते हैं।

  • टाइट सिंथेटिक कपड़े

बहुत ज्यादा टाइट कपड़े त्वचा को हवा नहीं मिलने देते, जिससे जलन और असुविधा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मानसून के लिए बेस्ट फैब्रिक - फोटो : Ai

उमस में कपड़े चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
 

  • ढीले और आरामदायक कपड़े पहनें।

  • हल्के रंगों का चुनाव करें।

  • बहुत मोटे कपड़ों से बचें।

  • कपड़े पहनने से पहले पूरी तरह सूखे होने चाहिए।

  • ज्यादा पसीना आने पर कपड़े बदल लें।

  • प्राकृतिक फैब्रिक को प्राथमिकता दें।



फैशन के साथ आराम का रखें संतुलन

उमस में स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं कि भारी या चमकदार कपड़े पहने जाएं। आजकल कॉटन को-ऑर्ड सेट, लिनेन ड्रेस, खादी कुर्ते और मलमल के आउटफिट फैशन में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। सही फैब्रिक का चुनाव आपको पूरे दिन फ्रेश और कॉन्फिडेंट महसूस करा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें