फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Gift Idea: गर्लफ्रेंड से लेकर मम्मी तक को तोहफे में दे सकते हैं फैशन से जुड़ी ये पांच चीजें

Sun, 21 Dec 2025 05:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas Gift Idea: अगर आप भी अपनी जिंदगी की खास महिला को क्रिसमस पर कुछ खास तोहफा देने चाहते हैं तो फैशन से जुड़ी चीजें एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
गर्लफ्रेंड से लेकर मम्मी तक को तोहफे में दे सकते हैं फैशन से जुड़ी ये पांच चीजें - फोटो : Adobe stock
Christmas Gift Idea: क्रिसमस का त्योहार प्रेम और स्नेह का प्रतीक है, और इस दिन अपने प्रियजनों को खास महसूस कराना किसी भी व्यक्ति की प्राथमिकता होती है। यदि आप अपनी जिंदगी की खास महिला को इस क्रिसमस पर एक अनोखा और दिल छूने वाला तोहफा देना चाहते हैं, तो फैशन से जुड़ी चीजें एक बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी उपहारों का चयन न केवल उनके व्यक्तिगत पसंद को ध्यान में रखते हुए किया जा सकता है, ताकि उन्हें आपके द्वारा दिए गए तोहफे की अहमियत का अहसास हो। महिलाओं के लिए तोहफे के कुछ विकल्प ऐसे होते हैं, जो देखने में भी कमाल के होते हैं और काफी उपयोगी भी होते हैं। तो बस इस क्रिसमस अपनी जिंदगी की खास महिला को खास तोहफा देकर खुश करें। 
विज्ञापन

2 of 6
हैंडबैग - फोटो : instagram
 हैंडबैग

 एक अच्छा हैंडबैग किसी भी महिला के फैशन कलेक्शन का अभिन्न हिस्सा होता है। क्रिसमस के मौके पर आप किसी प्रसिद्ध ब्रांड का ट्रेंडी और स्पेशल डिज़ाइन हैंडबैग उपहार में दे सकते हैं। बैग खरीदते समय ये ध्यान रखें कि जिसे आप ये दे रहे हैं वो कैसा बैग इस्तेमाल करती हैं। हर महिला के बैग की पसंद काफी अलग होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ज्वेलरी - फोटो : instagram
ज्वेलरी

महिलाओं को ज्वेलरी बहुत पसंद होती है, और ये उनके व्यक्तित्व को निखारने का एक बेहतरीन तरीका है। आप उन्हें एक खूबसूरत नेकलेस, अंगूठी या इयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं। अगर बजट ज्यादा नहीं है तो आप सिर्फ आर्टफिशियल झुमके भी तोहफे में दे सकते हैं, ये भी काफी अच्छा विकल्प है।

 

4 of 6
साड़ी या ड्रेस - फोटो : instagram
साड़ी या ड्रेस 

एक आकर्षक साड़ी या ट्रेंडी ड्रेस हमेशा पसंद की जाती है। आप उनकी पसंद के अनुसार आधुनिक या पारंपरिक डिज़ाइन चुन सकते हैं। अगर आप चाहें तो क्रिसमस के हिसाब से उन्हें खूबसूरत सी ड्रेस दे सकते हैं, जिसे वो नये साल की पार्टी में कैरी कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
परफ्यूम - फोटो : freepik.com
परफ्यूम

एक बेहतरीन और महकते परफ्यूम को उपहार में देना भी एक शानदार आइडिया है। ये उन्हें हर दिन आपकी याद दिलाने का एक अद्भुत तरीका है। परफ्यूम खरीदते समय भी सामने वाली की पसंद का खास ध्यान रखें। ताकि इसका इस्तेमाल वो और खुशी से कर सकें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैशन एसेसरीज - फोटो : Adobe stock
फैशन एसेसरीज

 स्टाइलिश घड़ियां, चश्मे, या स्कार्फ़ भी एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं, जो फैशन और कार्यक्षमता का बेहतरीन मिश्रण होते हैं। अगर आप किसी वर्किंग महिला को तोहफा देना चाहते हैं तो ये विकल्प काफी अच्छे माने जाते हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें