फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Outfit For Office: दफ्तर में क्रिसमस पार्टी है तो ऐसे हों तैयार, लड़के-लड़कियां लें यहां से टिप्स

Mon, 23 Dec 2024 03:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके दफ्तर में भी क्रिसमस पार्टी है तो इन बातों का ध्यान रखकर तैयार हों, ताकि आपका लुक इंप्रेसिव लगे। 
विज्ञापन
1 of 7
दफ्तर में क्रिसमस पार्टी है तो ऐसे हों तैयार - फोटो : Adobe stock
Christmas Day 2024: दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। इस दिन बच्चे से लेकर बड़े तक काफी उत्साहित रहते हैं। हर कोई अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ चर्च जाता है और प्रार्थना करता है। इसके अलावा लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं और घरों में तमाम तरह के पकवान बनाकर पार्टी का आयोजन करते हैं।

क्रिसमस पार्टी का आयोजन दफ्तरों में भी किया जाता है और इस दौरान कपड़ों की थीम भी रखी जाती है। यदि आपके दफ्तर में भी क्रिसमस पार्टी है तो अपने आउटफिट का खास ध्यान रखें। यहां हम आपको महिलाओं और पुरुषों के लिए आउटफिट आइडिया बताने जा रहे हैें। 
विज्ञापन

2 of 7
महिलाएं पहनें लाल या सफेद ड्रेस - फोटो : instagram
महिलाएं पहनें लाल या सफेद ड्रेस

क्रिसमस के दिन लाल और सफेद रंग पहनने का रिवाज है। लड़कियों के पास इस तरह की लाल और सफेद ड्रेस रहती भी हैं। ऐसे में आप अपने दफ्तर इन्हीं में से किसी रंग का चयन कर सकती हैं। यदि आपको सिंपल ड्रेस पहननी है तो सफेद रंग की जींस के साथ लाल रंग का स्वेटर कैरी करें। ये लुक आरामदायक भी रहेगा।  
विज्ञापन

3 of 7
ब्लेजर या जैकेट पहनें - फोटो : instagram
ब्लेजर या जैकेट पहनें

यदि आप ऐसी जगह काम करती हैं, जहां सर्दी पड़ती है तो अपनी ड्रेस के साथ ब्लेजर और जैकेट पहनें। नी लेंथ जैकेट और ब्लेजर आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। इसके साथ आप सिर पर कैप भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपकी सर्दी भी बची रहेगी और आपका लुक भी अच्छा दिखेगा। 

4 of 7
मेकअप का रखें ध्यान - फोटो : instagram
मेकअप का रखें ध्यान

अपने क्रिसमस लुक को बेस्ट बनाने के लिए मेकअप का ध्यान रखें। इसके लिए यदि आप सफेद आउटफिट कैरी कर रही हैं तो मेकअप डार्क रखें, अन्यथा अपने मेकअप को लाइट रख सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। 

Christmas 2024: क्रिसमस के दिन पहनें लाल रंग की ऐसी साड़ी, पार्टी का जान बन जाएंगी आप
विज्ञापन

5 of 7
पुरुष पहन सकते हैं ये कपड़े - फोटो : instagram
पुरुष पहन सकते हैं ये कपड़े

किसी भी पार्टी में अच्छे से तैयार होने के लिए पुरुषों को काफी सोचना पड़ता है। ऐसे में आप चाहें तो सफेद रंग की टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लैक रंग की जींस काफी अच्छी लगेगी। ध्यान रखें कि इस लुक के साथ जैकेट को हमेशा खुला ही रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
ये लुक भी दिखेगा गजब - फोटो : इंस्टाग्राम
ये लुक भी दिखेगा गजब

आप ऐसा ऑल व्हाइट लुक भी क्रिसमस पार्टी में कैरी कर सकते हैं। ऐसे लुक में आपको सफेद रंग की टीशर्ट के साथ, सफेद शर्ट को खुला रखना है। इसके साथ आपको पैंट भी सफेद रंग की ही कैरी करनी है। आजकल तो क्रोशिया वाली शर्ट काफी ट्रेंड में है, जिसे आप कैरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कूल दिखने के लिए करें ये - फोटो : freepik
कूल दिखने के लिए करें ये 

क्रिसमस पार्टी में कूल दिखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में पैरों में कूल दिखने वाले जूते पहनें। इन जूतों के अलावा हाथों में अच्छी सी घड़ी पहनें। आंखों पर चश्मा लगाएं और बालों-दाढ़ी को सही से सेट करें, ताकि आपका लुक परफेक्ट रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें