फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Dress Ideas: बच्चे को सांता क्लॉज बनाते वक्त जरूर रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 25 Dec 2023 08:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका बच्चा भी क्रिसमस की पार्टी अटैंड करने वाला है तो उसे खास तरह की ड्रेस पहनाकर ही पार्टी में भेजें। 
विज्ञापन
1 of 6
Christmas Dress Ideas - फोटो : instagram
Christmas Day Dress Ideas: क्रिसमस बच्चों का फेवरेट त्योहार होता है, क्योंकि इस दिन बच्चों को ढेर सारे तोहफे, खिलौने और चॉकलेट्स मिलते हैं। ये त्योहार साल के आखिर में यानी कि 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है।

इस दिन लोग अपने घरों में पार्टी का भी आयोजन करते हैं। इसके साथ ही बहुत सी जगहों पर तमाम तरह कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। बहुत से लोग तो अपने घरों में डिनर आयोजित करके अपने दोस्तों और रिश्तदारों को भी बुलाते हैं। इन सभी चीजों में सबसे खास होता है सांता क्लॉज का आना।

दरअसल, बच्चों के इस खास दिन को और खास बनाने के लिए घर के बड़े सांता क्लॉज का आउटफिट पहनकर बच्चों को तोहफा देते हैं। बहुत से लोग अपने बच्चे को ही सांता क्लॉज बना देते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं, तो अपने बच्चे को सांता क्लॉज बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, तभी आपका बच्चा ज्यादा क्यूट दिखेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
Christmas Dress Ideas - फोटो : अमर उजाला

साइज का रखें ध्यान

अगर आप अपने बच्चे के लिए सांता क्लॉज की ड्रेस खरीद रहे हैं, तो वो उसकी फिटिंग की होनी चाहिए। अगर ये ड्रेस बच्चे की सही फिटिंग की नहीं होगी तो उसका लुक अजीब दिखेगा।  इसलिए बच्चों के लिए सही फिटिंग की ही ड्रेस खरीदें। 
विज्ञापन

3 of 6
Christmas Dress Ideas - फोटो : अमर उजाला

ठंड का रखें ध्यान

दिसंबर के महीने में काफी ठंड होती है तो अगर आप अपने बच्चे को ये ड्रेस पहना रहे हैं, तो ड्रेस के अंदर उसे गर्म स्वेटर और इनर जरूर पहनाएं। ताकि बच्चे को कहीं से भी सर्दी ना लगने पाए। 
 

4 of 6
Christmas Dress Ideas - फोटो : अमर उजाला

जरूर लगाएं कैप

अपने बच्चे को सांता क्लॉज की ड्रेस पहनाते वक्त उसे लाल और सफेद रंग की कैप जरूर पहनाएं। इसी से उनका लुक पूरा होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Christmas Dress Ideas

हाथ में होना चाहिए बैग

सांता क्लॉज के हाथ में तोहफों से भरा बैग जरूर होना चाहिए। अगर आप बच्चे को ड्रेस पहना रहे हैं तो उसके हाथ में एक छोटा सा झोला जरूर दें। भले ही उसमें कुछ टॉफियां रख दें 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Christmas Dress Ideas

लगाएं नकली दाढ़ी

सांता क्लॉज की पहचान उनकी लंबी सफेद दाढ़ी से होती है। इसलिए अपने बच्चे के चेहरे पर नकली दाढ़ी जरूर लगाएं। इसे लगाकर वो क्यूट दिखेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें