फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2023: गर्लफ्रेंड के साथ अटैंड करनी है क्रिसमस पार्टी तो ऐसे कपड़े पहनकर दिखाएं जलवा

Sun, 24 Dec 2023 04:41 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस बार क्रिसमस की पार्टी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अटैंड करने जा रहे हैं तो हम आपको कुछ क्लासी से आउटफिट के आइडिया देने जा रहे हैं। ताकि आप अपनी गर्लफ्रैंड को इंप्रेस कर सकें। 
विज्ञापन
1 of 7
Christmas 2023 - फोटो : instagram
Christmas 2023: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे क्रिसमस का त्योहार पसंद नहीं होगा। साल के अंत का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन के लिए लोग कई-कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं।

क्रिसमस के दिन अवकाश रहता है, ऐसे में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं। परिवार के साथ-साथ बहुत से युवा अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टी के दिन घूमने भी जाते हैं। इस बार तो क्रिसमस के समय लॉंग वीकेंड पड़ रहा है, ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जा सकते हैं।

अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो उसके लिए पहले शॉपिंग जरूर कर लें। ज्यादातर लड़कों को ये समझ नहीं आता कि वो पार्टी में किस तरह के कपड़े पहनें। ऐसे में आज हम आपको इसके लिए कुछ लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी स्टाइलिश दिख सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
Christmas 2023 - फोटो : instagram
शिमरी ब्लेजर

अगर आप किसी क्लब में पार्टी में जा रहे हैं, तो ब्लैक टीशर्ट के साथ आप सिल्वर रंग का शिमरी ब्लेजर कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लैक रंग की ही जींस परफेक्ट लुक देगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Christmas 2023 - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

गर्लफ्रेंड के सामने कूल दिखने के लिए आप को-ऑर्ड सेट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ आप पैरों में स्लीपर ही पहनें। वही आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा। 

4 of 7
Christmas 2023 - फोटो : instagram
परफेक्ट है ये बीच लुक

अगर आप बीच पर घूमने जा रहे हैं तो इस तरह की शर्ट एक बेहतर विकल्प है। इसे पहनकर आपका अंदाज बेहद कूल दिखेगा। चाहें तो इसके साथ आप शॉर्ट्स पहन सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Christmas 2023 - फोटो : instagram
फुल टीशर्ट

अगर स्वेटर नहीं पहनना चाहते तो इस तरह की फुल कॉलर वाली टीशर्ट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ब्लू डेनिम काफी ज्यादा स्टाइलिश लगेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
Christmas 2023 - फोटो : instagram
सर्दियों वाला ब्लेजर देगा क्लासी लुक

अगर आपको सर्दी काफी ज्यादा लगती है तो आप ब्लैक टीशर्ट के साथ इस तरह का ब्लेजर कैरी कर सकते हैं। इस तरह के आपको सर्दी भी नहीं लगेगी और आपका लुक भी क्लासी लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Christmas 2023 - फोटो : instagram
डेनिम जैकेट देगी कूल लुक

अगर आप कूल दिखना चाहते हैं, तो टीशर्ट के साथ डेनिम जैकेट कैरी कर सकते हैं। जैसे आप ब्लैक टीशर्ट से साथ आप ब्लू डैनिम जैकेट और ब्लू रंग की ही डेनिम जींस पहन सकते हैं। इसके साथ स्पोर्ट्स शूज काफी क्लासी दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें