फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना की क्रिसमस पार्टी में नजर आईं मलाइका से लेकर आलिया तक, देखें किस अंदाज में पहुंचे सितारे

Wed, 25 Dec 2019 02:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
करीना कपूर ने अपने घर पर क्रिसमस की पार्टी मनाई। जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में करीना की फ्रेंड्स फॉरेवर मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, बहन करिश्मा कपूर के साथ ही अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सारा अली खान और बहुत से सितारे पहुंचे। पार्टी में हर किसी का लुक बेहतरीन था। तो चलिए देखें पार्टी में पहुंचे सितारों की कुछ स्टाइलिश तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amarujala
लाल रंग के कोट सूट में तैयार मलाइका अरोड़ा बेहद खास नजर आ रही थीं। लाल रंग का शिमरी ब्लेजर और पैंट संग मलाइका अरोड़ा ने लाल रंग का दिल के आकार का हैंडबैग ले रखा था। साथ ही स्ट्रैपी हील और लाल लिपस्टिक के साथ मलाइका बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : insatgram
बेबो की बहन करिश्मा भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। ब्लैक पैंट और शिमरी कॉपर रंग के शर्ट के साथ पोनी टेल में करिश्मा का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रणबीर की बांहों में बांहें डाले आलिया भट्ट भी इस पार्टी में पहुंची थी। नीले रंग की वेलवेट की ड्रेस के साथ नारंगी रंग की सैंडिल में आलिया का लुक पार्टी रेडी था।साथ में गोल्डेन रंग के क्लच संग आलिया ने लुक को पूरा किया था।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम खान के साथ इस पार्टी में पहुंची थी।वन शोल्डर सफेद रंग की शार्ट ड्रेस में सारा का लुक हैपेनिंग नजर आ रहा था। सिल्वर रंग के स्टिलिटो के साथ सारा ने लुक को पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मलाइका अरोड़ा की बहन और करीना की फिटनेस पार्टनर अमृता अरोड़ा पार्टी में काले रंग के शिमरी कोट सूट में पहुंची थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें