फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की ड्रेस के लिए हो गए है कंफ्यूज तो ट्राई करें काला रंग, हर किसी की निगाहें बस आप पर होंगी

Wed, 25 Dec 2019 02:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
क्रिसमस के आते ही पार्टी और जश्न का दौर शुरू हो जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा दुविधा कपड़ों को लेकर होती है। अगर आपकी समझ में भी नहीं आता कि कौन से रंग के और कैसे कपड़े पहने तो अपने इन सितारों की स्टाइल को कॉपी करें। पार्टी में सबकी निगाहें बस आप पर ही टिकी रहेंगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
लड़का हो या लड़की हर कोई काले रंग को पहन कर अलग ही नजर आएगा। काले रंग की जींस के साथ काली शर्ट हो या फिर काला टीशर्ट दोनों ही जंचता है। साथ ही काले रंग की टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम भी परफेक्ट कूल लुक देगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
पार्टी अगर ऑफिस की हो तो इसमें पहनने के लिए काला रंग सबसे ज्यादा परफेक्ट है। आलिया भट्ट का शिमरी पैंट और करीना कपूर का सफेद रंग का चमचमाता शर्ट पार्टी के लिए बिल्कुल सही है। आप चाहे तो इसे मिक्स एन मैच भी कर सकती हैं।

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
करीना कपूर का ब्लैक स्ट्राइप टॉप और ब्लैक लैदर मिनी स्कर्ट किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट लुक है। साथ में लाल रंग की पम्प्स लुक को अलग बना रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
दीपिका का ब्लैक लुक किसी भी पार्टी के लिए गार्जियस है। वन शोल्डर ड्रेस के साथ ब्लंट कट हेयर लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। इसलिए पार्टी में अलग दिखना हो तो ऑल ब्लैक लुक की लांग, शार्ट या मिनी ड्रेस जरूर काम आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें