mascara
- फोटो : Adobe stock
वॉटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स अपनाएं
वॉटरप्रूफ मस्कारा लें ताकि अर्घ्य देते समय पानी या पसीने में न फैले। काजल जेल-बेस्ड या स्मज-प्रूफ ही चुनें। साथ ही मैट लिक्विड लिपस्टिक लें, जो ट्रांसफर-प्रूफ हो। छठ पूजा के लिए ऑरेंज, ब्रिक-रेड या कोरल टोन लिपस्टिक चुनें, जो सूर्य पूजा के रंगों से मेल खाती है।
नेचुरल ग्लो के लिए मिनिमल मेकअप अपनाएं
छठ पूजा में सिंदूर, साड़ी और पारंपरिक गहने ही असली सौंदर्य हैं। इसलिए मेकअप को हल्का और नैचुरल रखें। हाइलाइटर का हल्का इस्तेमाल करें, ताकि पसीने में भी स्किन “ग्लो” करती दिखे, “ग्रेस” नहीं खोए।