फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2025 Mehndi: छठ पूजा के मौके पर हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें लेटेस्ट डिजाइन

Sat, 25 Oct 2025 10:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chhath Puja 2025 : यहां दिए जा रहे हैं छठ पूजा के लिए आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन आइडियाज, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं....
विज्ञापन
1 of 6
Chhath Puja 2025 mehndi - फोटो : अमर उजाला
Chhath Puja 2025 Mehndi: छठ पूजा का त्योहार सूर्यदेव की उपासना का प्रतीक है, इसलिए इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगाकर अपना लुक पूरा करती है। अगर आप छठ पूजा के लिए मेहंदी लगाने की सोच रही हैं, तो कुछ आसान और आकर्षक डिजाइन आपकी तैयारी को और खास बना सकते हैं।

सूर्य, कलश, नारियल, फूल-पत्ती और मंडला जैसे पैटर्न इस दिन के लिए शुभ माने जाते हैं। इन डिजाइनों को आप घर पर ही आसानी से बना सकती हैं, और थोड़े अभ्यास से यह और भी सुंदर दिखेंगे। मेहंदी न केवल हाथों की शोभा बढ़ाती है बल्कि त्योहार की रौनक को भी दोगुना कर देती है। इस छठ पूजा पर सरल और सुंदर मेहंदी डिजाइन चुनें, जो पारंपरिक भी हो और देखने में ट्रेंडी भी लगे।
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
 पहली डिजाइन

छठ पूजा सूर्यदेव की पूजा का पर्व है, इसलिए आप हथेली पर सूर्य का छोटा सा सिंबल और पानी में अर्घ्य देने का डिजाइन बना सकती हैं। इसे सुंदर बनाने के लिए उंगलियों पर स्वास्तिक का डिजाइन बनाएं। इसके बीच में हैप्पी छठ पूजा भी आप लिखवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

मेहंदी की इस डिजाइन में चार चांद लगने के लिए आप हाथ पर मंदिर बनवा सकती हैं। मंदिर के साथ-साथ चमकता हुआ सूरज भी आप अपनी हथेली पर बनवा सकती हैं, क्योंकि चमकते हुए सूरज की ही पूजा छठ पूजा में की जाती है। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

छठ पूजा नदी या तालाब के किनारे की जाती है। ऐसे में आप अपनी हथेली पर इसकी झलक दिखा सकती है। बहती नदी में पूजा करती महिला और सामने चमकते सुर्यदेव आपकी मेहंदी में चार चांद लगाने का काम करेंगे। इस डिजाइन के साथ उंगलियों में आप फूल पत्ती वाली डिजाइन बना सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

इस मेहंदी की खासियत ही है कि आपको अपने हाथ पर बेहद ही खूबसूरती के साथ छठ पूजा लिखवाना है। इसमें आपको कलाई पर खूबसूरत सी गोलाकार डिजाइन बनवाने के बाद उसके बीच में छठ पूजा लिखवाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

सबसे आखिर में नजर डालिए इस डिजाइन पर, जिसमें आपको दोनों हथेलियों पर बड़ा सा सूरज बनवाना है। उगा हुआ सूरज ही छठ पूजा में पूजा जाता है। इसलिए अपनी मेहंदी को इसी से पूरा करें। इसके साथ कलाी पर भी कुछ अलग सी डिजाइन बनवाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें