फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 9 Colour: नवरात्रि के 9वें दिन की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनें?

Fri, 27 Mar 2026 07:44 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navami Puja 2026: अगर आप मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करना चाहती हैं तो नवमी की पूजा उनका प्रिय रंग पहनकर करें। आइए जानते हैं उन्हें कौन सा रंग प्रिय है।
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि के 9वें दिन की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनें? - फोटो : अमर उजाला
Navami Puja 2026: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। अब जब चैत्र नवरात्रि अपने समापन की ओर है तो नवरात्रि का नौवां दिन, जिसे नवमी कहते हैं, मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन भक्त विशेष श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। 

मां सिद्धिदात्री को बुराई और संकटों से मुक्ति देने वाली देवी माना जाता है। ऐसे में लोग नवमी के दिन उनका प्रिय रंग पहनकर पूजा अर्चना करते हैं। अगर आपको उनका प्रिय रंग नहीं पता है तो बता दें कि मां सिद्धिदात्री का प्रिय रंग बैंगनी होता है, जो आध्यात्मिकता, शक्ति और वैभव का प्रतीक माना जाता है।

बैंगनी रंग पहनकर या घर को सजाकर न केवल आप देवी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं। इस दिन उपवास, भजन और पूजा के साथ बैंगनी रंग की वेशभूषा पहनना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि के 9वें दिन की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनें? - फोटो : instagram
साड़ी पहन सकती हैं
 
  • नवरात्रि के आखिरी दिन आप बैंगनी रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
  • बैंगनी रंग की साड़ी के साथ आप अलग रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं।
  • इसके साथ अपने बालों को खुला रखें, ताकि आपका लुक देखने में प्यारा लगे।
  • इसके साथ मेकअप को हल्का रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि के 9वें दिन की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनें? - फोटो : instagram
सूट पहन सकती हैं
 
  • अगर आप चाहें तो इस तरह का सूट कैरी कर सकती हैं।
  • पूजा के समय अगर आप सूट पहनेंगी तो सहज भी रहेंगी। 
  • सूट पहनना ज्यादातर महिलाओं को पसंद भी होता है।
  • इसके सात अपने बालों को बांध लें, ताकि ये आपको परेशान न करें।

4 of 5
नवरात्रि के 9वें दिन की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनें? - फोटो : instagram
पुरुषों के लिए क्या है विकल्प
 
  • पुरुषों के पास इस रंग में ज्यादा विकल्प नहीं है।
  • ऐसे में अगर आपके पास इस तरह का कुर्ता पायजामा है तो इसे पहनें।
  • ये देखने में भी काफी क्लासी लगता है।
  • इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनें, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि के 9वें दिन की पूजा में कौन से रंग के कपड़े पहनें? - फोटो : instagram
एक ये विकल्प भी अच्छा है
  • अगर आपके पास कुर्ता-पायजामा नहीं है तो सिर्फ बैंगनी रंग का कुर्ता पहन सकते हैं।
  • इसे आप ब्लैक रंग की जींस या पैंट के साथ कैरी करें।
  • इन दोनों रंग का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें