फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 8 Color: महागौरी का प्रिय रंग क्या है? ऐसे करें दुर्गा अष्टमी पर स्टाइल

Thu, 26 Mar 2026 07:09 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashtami Outfit Ideas: नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा होती है और इस दिन का शुभ रंग सफेद होता है, जो शांति और पवित्रता का प्रतीक है।
विज्ञापन
1 of 5
अष्टमी का शुभ रंग - फोटो : Amar ujala

Ashtami Outfit Ideas : नवरात्रि के नौ दिनों के पावन पर्व का समापन हो रहा है। नवरात्रि की समाप्ति पर दुर्गा अष्टमी मनाई जाती है। अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है। माता महागौरी का स्वरूप अत्यंत गौर वर्ण, शांत और सौम्य है। इन्हें सुंदरता, पविज्ञता और तपस्या की देवी माना जाता है। दुर्गा अष्टमी का दिन शांति, पवित्रता और सौम्यता का प्रतीक होता है। इस दिन लोग उपवास करते हैं और मां महागौरी का विशेष पूजन करते हैं। उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं जो कि नारियल और नारियल से बनी मिठाइयां हैं। वहीं दुर्गा अष्टमी में माता के श्रृंगार से लेकर खुद को स्टाइल करने के लिए महागौरी के प्रिय रंग को अपनाया जाता है। 

2026 में नवरात्रि की अष्टमी तिथि 26 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं मां महागौरी का प्रिय रंग क्या है और इस दिन तैयार होने के लिए कौन सा शुभ रंग अपनाएं।

 

विज्ञापन

माता महागौरी का प्रिय रंग

इस दिन का शुभ रंग गुलाबी माना जाता है, जो मां महागौरी के दिव्य और निर्मल स्वरूप को दर्शाता है। सफेद रंग प्रेम, करुणा और सौम्यता का प्रतीक है। इस रंग को पहनने से जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आती है। 

अगर आप देवी के श्रृंगार कर रहे हैं या खुद पूजा के लिए खूबसूरती के साथ तैयार होना चाहते हैं तो ध्यान रखें पूजा के कपड़े साफ और सादे हों। बहुत ज्यादा डार्क कॉम्बिनेशन से बचें। पूजा के समय सिंपल और सभ्य लुक रखें।

 

विज्ञापन

3 of 5
trendy suit collection - फोटो : instagram
महिलाओं के लिए आउटफिट आइडियाज 
 
गुलाबी अनारकली सूट

नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर पूजन के लिए गुलाबी रंग का अनारकली सूट अपना सकते हैं। बॉर्डर के साथ गुलाबी अनारकली एलिगेंस लुक देता है। यह पूजा में तो अच्छा लगता ही है, साथ ही आप दफ्तर में भी इस आउटफिट को कैरी कर सकते हैं।

 

गुलाबी कुर्ती विद पलाजो

सिंपल और कम्फर्टेबल लुक चाहिए तो अष्टमी पर गुलाबी कुर्ती और सफेद या राॅयल ब्लू पलाजो को पेयर कर सकते हैं। यह आउटफिट ऑफिस या कैजुअल पूजा के लिए बेस्ट विकल्प है।

 

4 of 5
Pink Saree Collection - फोटो : instagram

गुलाबी साड़ी विद गोल्डन बॉर्डर

आज के दिन गुलाबी रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी या सिल्क की हल्के बोर्डर वाली पिंक साड़ी पहनकर तैयार हों। यह क्लासिक और एलीगेंट लुक देगा। मंदिर जा रहे हैं तो इस तरह से खुद को स्टाइल करेंगी तो सबकी नजर आप पर ही टिक जाएगी।


इंडो-वेस्टर्न गाउन

अगर मॉडर्न और ट्रेंडी लुक चाहिए तो इंडो-वेस्टर्न पिंक गाउन पहन सकती हैं। ये परिधान नवरात्रि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, पूजा अनुष्ठानों में भी अच्छा लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kurta - फोटो : instagram
पुरुषों के लिए आउटफिट आइडिया

नवरात्रि पर पुरुष भी माता महागौरी के प्रिय रंग को अपने परिधान में अपनाकर स्टाइलिश अंदाज में तैयार हो सकते हैं। साथ ही माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आप गुलाबी कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। या पिंक शर्ट के साथ टाउजर व जींस को टीमअप कर सकते हैं। फ्लोरल हाफ जैकेट से लुक को अधिक प्रभावी भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें