फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2025: नवमी के दिन अपनी बिटिया रानी को ऐसे करें तैयार, रूप दिखेगा माता रानी सा

Thu, 03 Apr 2025 11:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


अगर आप अपनी बिटिया को नवमी के दिन माता रानी के रूप में तैयार करना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
नवमी के दिन अपनी बिटिया रानी को ऐसे करें तैयार - फोटो : instagram
Chaitra Navratri 2025: वैसे तो चैत्र नवरात्रि का हर दिन बेहद खास होता है लेकिन अष्टमी-नवमी के दिन इस त्योहार की रौनक ही अलग होती है। इन दो दिनों में लोग अपने घर पर कन्या पूजन करते हैं। इस दौरान वो नौ कन्याओं को अपने घर में बुलाकर उन्हें हलवा, पूड़ी और चने खिलाते हैं। इन दो दिनों में कन्याओं की पूजा होती है, ऐसे में छोटी-छोटी बच्चियां खूब अच्छे से तैयार होती हैं।

यदि आपके घर में भी कोई छोटी कन्या है तो उसे भी अष्टमी-नवमी पूजा के लिए खासतौर पर तैयार करें। बिटिया रानी को तैयार करने के लिए कुछ टिप्स हम आपको देने जा रहे हैं, ताकि आपकी बिटिया का स्वरूप एकदम देवी माता सा लगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पहनाएं लहंगा - फोटो : instagram

पहनाएं लहंगा

यदि आपकी नन्ही बिटिया रानी के पास लहंगा है तो उसे कन्या पूजन के दिन लहंगा ही पहनाएं। हर बच्ची लहंगे में बेहद खूबसूरत लगती है। यदि उसके पास लाल, पीला या हरा लहंगा है तब तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। 
विज्ञापन

3 of 7
स्कर्ट टॉप भी पहना सकती हैं - फोटो : instagram
स्कर्ट टॉप भी पहना सकती हैं

अक्सर छोटी बच्चियों के पास लहंगा नहीं होता है, ऐसे में आप अपनी बिटिया रानी को स्कर्ट टॉप भी पहना सकती हैं। लॉन्ग स्क्रट के साथ क्रॉप टॉप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। 

4 of 7
सूट भी है बेहतर विकल्प - फोटो : instagram
सूट भी है बेहतर विकल्प

अगर लहंगा या स्कर्ट टॉप भी नहीं है तो एक खूबसूरत अनारकली सूट या शरारा भी अच्छा विकल्प है, जो उन्हें माता रानी जैसा लुक देगा। बस ध्यान रखें कि नवमी के दिन यदि आप उन्हें एथनिक वियर पहनाएंगी, तो उनका लुक सबसे प्यारा और हमेशा से अलग दिखेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
हाथों में पहनाएं चूड़ियां - फोटो : instagram
हाथों में पहनाएं चूड़ियां 

अपनी बिटिया के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए उसको हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनाएं। यदि बेटी ज्यादा छोटी है तो उसे वेलवेट या फिर प्लास्टिक वाली चूड़ियां पहनाएं, क्योंकि कांच की चूड़ियों पर टूटने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
हाथों में पहनाएं चूड़ियां - फोटो : instagram
पहनाएं ज्वेलरी

एथनिक वियर में तैयार आपकी बिटिया रानी जब गले में क्यूट सा हार पहनेंगी और कानों में कुंडल पहनेंगी तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस सबसे साथ हेयर स्टाइल को रखें खास - फोटो : instagram
इस सबसे साथ हेयर स्टाइल को रखें खास

इन सभी चीजों को साइड में रखते हुए अपनी बिटिया रानी की क्यूट सी हेयर स्टाइल अवश्य बनाएं। यदि उनके बाल लंबे हैं तो बालों में गजरा भी लगा सकती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें