Chaitra Navratri 2024 : मार्च में होली के बाद सबसे प्रमुख त्योहार नवरात्रि का आता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है। नवरात्रि नौ दिनों का पावन पर्व है, जिसमें माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है।
भक्त उपवास रखते हैं और नौ दिनों तक मां के हर स्वरूप की खास पूजा करते हैं। जैसे सभी देवियों का अलग स्वरूप है, वैसे ही उनको प्रसन्न करने का अलग तरीका है। माता के सभी नौ स्वरूपों के अलग अलग प्रिय रंग हैं। माता के प्रिय रंग से उनका श्रृंगार कर सकते हैं और वस्त्र पहना सकते हैं। वहीं खुद भी मां के सभी स्वरूपों की उपासना के दौरान उनके प्रिय रंगों के कपड़ों को पहनकर मां को प्रसन्न किया जा सकता है। यहां नवदुर्गा के सभी स्वरूपों के प्रिय 9 रंगों के बारे में बताया जा रहा है।