फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Red Carpet: रेड कार्पेट पर पहनी ड्रेस को रीपिट नहीं करते सितारे, तो आखिर क्या होता है इन कपड़ों का

Mon, 30 May 2022 06:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
aishwarya rai cannes 2022 - फोटो : instagram
रेड कार्पेट पर सेलेब्स एक से बढ़कर एक गाउन और ड्रेसेज में नजर आते हैं। जिनका अतरंगी फैशन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन जाता है। खासतौर पर बात जब इंटरनेशनल इवेंट की आती है तो सितारे खास मौके के लिए शानदार ड्रेस पहनना पसंद करते हैं। लेकिन इन ड्रेसेज को सेलेब्स कभी भी रीपिट करते नहीं दिखते। ऐसे में मन में ये सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इन कपड़ों का वो करते क्या हैं? तो चलिए जानें कि आखिर सेलिब्रेटीज इस तरह के इवेंट में पहने अपने कपड़ों का क्या करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
aishwarya rai bachchan - फोटो : instagram
रेड कार्पेट पर पहनी ड्रेस जितनी अतरंगी होती है उतनी ही उसकी चर्चा होती है। ऐसे में इन कपड़ों की कीमत भी काफी ज्यादा होती है। तो चलिए जानें कि आखिर सेलेब्स इन ड्रेसेज का क्या करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
aishwarya rai - फोटो : social media
कर देते हैं वापस
किसी भी रेड कार्पेट पर किसी डिजाइनर के कपड़े पहनने का मतलब है कि उसके ब्रांड का प्रमोशन। ऐसे में सितारे अगर इन ड्रेसेज से लेकर ज्वैलरी को पहनते हैं। तो उनका प्रमोशन होता है। कई सारे ब्रांड्स ए लिस्टेड स्टार्स को अपने कपड़ों से लेकर गहने तक को पहनने के बदले भारी कीमत चुकाते हैं। हालांकि ये रकम स्टार की पावर पर भी निर्भर करता है। 

4 of 8
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes - फोटो : social media
इसके साथ ही कई सारे सेलेब्स रेड कार्पेट की ड्रेस को डिजाइनर से एक रात के लिए रेंट पर लेते हैं। जिसके बदले वो डिजाइनर के नाम या फिर ब्रांड को कहीं ना कहीं प्रमोट करते दिखते हैं। एक बार इवेंट खत्म हो जाता है तो वो उसे डिजाइनर को वापस कर देते हैं। इसी वजह से सेलिब्रेटीज कभी भी रेड कार्पेट के आउटफिट को रीपिट करते नहीं दिखते। 
विज्ञापन

5 of 8
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media
ज्यादातर डिजाइनर इस तरह की ड्रेस को अपने आर्काइव्स में रखना पसंद करते हैं। क्योंकि ये एक ऑइकॉनिक ड्रेस बन जाती है। 
विज्ञापन

6 of 8
deepika padukone - फोटो : social media
गिफ्ट भी कर देते हैं
कई बार बहुत सारे डिजाइनर और ब्रांड अपने उस आउटफिट को सेलेब्स को गिफ्ट कर देते हैं। लेकिन ऐसा कम ही होता है। लेकिन जेनिफर लोपेज ने 2001 में प्लजिंग नेकलाइन डिजाइन का ग्रीन गाउन पहना था। जो वर्साचे ब्रांड का था। जिसे वर्साचे ने जेनिफर लोपेज को उपहार के तौर पर दे दिया था। 
विज्ञापन

7 of 8
Hina Khan - फोटो : सोशल मीडिया
खरीद भी लेते हैं
कई बार सेलेब्स अपने इस तरह के आउटफिट को यादगार के तौर पर रखने के लिए डिजाइनर से इसे खरीद भी लेते हैं। लेकिन चूंकि एक बार में ही पूरी दुनिया में वो लुक सामने आ चुका होता है। ऐसे में वो इसे कभी भी रिपीट नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
aditi rao hydari - फोटो : instagram
रिसाइकल या रिडिजाइनिंग भी है विकल्प
कई सारे सेलेब्स सस्टेनेबल कपड़ों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कपड़ों को चुनते हैं। जिसे डिजाइनर बाद में रिसाइकिल और रिडिजाइनिंग कर देते हैं। जिससे कि ये पता भी नहीं चलता कि इससे पहले ये कैसा दिखता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें