मुंबई में रविवार रात सबसे बड़ी प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। जी हां पार्टी किसी और ने नहीं बल्कि अंबानी परिवार द्वारा आयोजित की गयी थी। व्यवसायी परिवार ने नयनतारा कोठारी के स्टार-स्टड बैश की मेजबानी अपने भव्य घर एंटीलिया में की ऐसे में सेलेब्रिटीज का हाई एन्ड फैशन तो देखते बनता है।लेकिन आज हम आपको अंबानी की पार्टी से कुछ ऐसे खास लुक दिखने जा रहे हैं जिनसे नजरे हटाना थोड़ा मुश्किल है।
विज्ञापन
2 of 6
शाहिद कपूर की खूबसूरत पत्नी, मीरा राजपूत कपूर ने एक न्यूड पिंक रफल ब्लाउज के साथ सिंपल सोबर साड़ी पहनी, जिसमें गर्दन के चारों ओर रफल्स काफी आकर्षक लग रहे हैं। मीरा ने डायमंड चोकर और मेटलिक क्लच के साथ लुक पूरा किया।वहीं शहीद सफेद शेरवानी में गजब लग रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बॉलीवुड की ब्यूटी और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन ब्राइट लाल रंग के सूट में सदाबहार लग रही हैं, लाल सूट पर सुनहरा बॉर्डर दिग्गज फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया है। स्टनर के साथ उसके डैपर पति, अभिषेक बच्चन भी हैं, जो हमेशा की तरह काले रंग के बंदगले के सूट में जेंटलमैन लुक में नजर आए।
4 of 6
मुकेश और नीता अंबानी की बेटी, ईशा अंबानी ने जंपसूट में जलवे बिखेरे, जिसपर नारंगी, पीले और नीले रंग के रंगों में खूबसूरत एम्ब्रॉइडरी की गयी है। इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया है। ईशा ने लेयर्ड नेकलेस के साथ लुक को पूरा किया।
विज्ञापन
5 of 6
जल्द ही अंबानी परिवार की छोटी बहू बनने वाली राधिका लाल पैरेलल पैंट में हमेशा की तरह सुंदर लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने बारीक कढ़ाई वाली चोली, एक बेल्ट दुपट्टा और दिलचस्प बीज फ्लोरल मोटिफ्स वाले लॉन्ग केप मैच किया है। राधिका मर्चेंट ने अनामिका खन्ना की डिजाइनर ड्रेस पहनी।
अंबानी परिवार की बड़ी बहू, श्लोका mauve रंग के कपड़े में गॉर्जियस लग रही हैं। पैरेलल पैंट के साथ सुंदर कढ़ाई वाली चोली मैच की है। श्लोका ने एक खूबसूरत कढ़ाईदार केप जैकेट के साथ लुक को पूरा किया।डायमंड एक्सेसरीज श्लोका के लुक में चार चांद लगा रही हैं।