टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और सीरियल उतरन से मशहूर 'टप्पू' यानी रश्मि देसाई भारत के घर-घर में जानी जाती हैं। इस समय बिग बॉस 13 में अपना दमखम दिखा रही रश्मि देसाई को बीबी 13 के घर में देखकर उनके फैशन का अंदाजा तो आपको लग ही गया होगा। जितने ग्रेस के साथ रश्मि साड़ी में निखार कर सामने आती हैं। वैसे ही हर पोषाक में स्टाइलिश नजर आती हैं। हाल ही में रश्मि देसाई का दुल्हन वाला फोटोशूट सामने आया है जो आपको भी पसंद आएगा।