Ready To Wear Saree: यदि आप भी रेडी टू वियर साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। इन बातों को ध्यान में रखकर ही आपका अंदाज प्यारा दिखेगा।
विज्ञापन
1 of 6
रेडी टू वियर साड़ी खरीदने जा रही हैं तो याद रखें ये बातें
- फोटो : instagram
Ready To Wear Saree: भारतीय महिलाओं की जिंदगी में साड़ी काफी अहम किरदार निभाती है। ज्यादातर महिलाओं को साड़ी पहनना काफी पसंद भी होता है, क्योंकि इसे वो शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ और पार्टियों तक में कैरी कर लेती हैं। आज के समय में बहुत सी महिलाओं को साड़ी पहनना तो काफी पसंद होता है, लेकिन वो इसे सही से पहन नहीं पातीं। ऐसे में उनके लिए रेडी टू वियर साड़ी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
रेडी टू वियर साड़ी महिलाओं को प्लीट्स और पल्लु सेट करने जैसे झंझट से आजाद करती है। युवा लड़कियों के बीच ये साड़ी काफी पॉपुलर मानी जाती है। अगर आप भी रेडीमेड साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो खरीदते समय इन कुछ खास बातों का ध्यान रखें ताकि साड़ी देखने में भी सुंदर लगे।
विज्ञापन
2 of 6
साइज होना चाहिए सही
- फोटो : instagram
साइज होना चाहिए सही
जब भी रेडी टू वियर साड़ी खरीदने जाएं तो उसका साइज अवश्य चेक करें। अक्सर दुकानदार ये कहकर आपको साड़ी बेच देते हैं कि ये फ्री साइज होती है, जबकि ऐसा नहीं होता है। यदि आप बिना साइज चेक किए साड़ी खरीदेंगी तो हो सकता है ये लंबी हो या फिर छोटी भी। इसे आप फोल्ड करके एडजस्ट भी नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन
3 of 6
फिटिंग देखें
- फोटो : Instagram
फिटिंग देखें
यदि साइड परफेक्ट है तो एक बार ट्राई करके उसकी फिटिंग देख लें। रेडी टू वियर साड़ी में हुक लगा होता है, जो साड़ी को अटैच करता है। यदि ये साइड में सही नहीं होगी, तो इस हुक को बंद करने में परेशानी होगी। वहीं गलत फिटिंग की साड़ी में पल्लु भी खराब दिख सकता है। इसलिए एक बार फिटिंग अवश्य चेक कर लें।
4 of 6
फैब्रिक देखें
- फोटो : instagram
फैब्रिक देखें
फॉर्मल इवेंट्स के लिए बेस्ट जॉर्जेट या क्रेप फैब्रिक की साड़ी परफेक्ट मानी जाती है। यदि किसी शादी विवाह में रेडी टू वियर साड़ी पहननी है तो सिल्क और बनारसी फैब्रिक का चयन करें। गर्मियों में ऐसे ही साड़ी पहननी है तो आज-कल बाजार में सूती रेडी टू वियर साड़ी भी मिलने लगी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ब्लाउज देखें
- फोटो : instagram
ब्लाउज देखें
अक्सर रेडी टू वियर साड़ी के साथ का ब्लाउज सिंपल होता है। इसलिए एक बार चेक कर लें और पहनकर भी देख लें। ध्यान रखें कि प्लेन साड़ी के साथ प्लेन ब्लाउज अच्छा नहीं लगता है। कोशिशि करें कि साड़ी यदि प्लेन है तो उसका ब्लाउज हैवी हो, जिसपर वर्क भी खूबसूरत हो।
रेडी टू वियर साड़ियों में ज्यादातर पल्लु और प्लीट्स पहले से ही फिक्स होते हैं। जिसको कैरी करना काफी आसान होता है। जबकि कुछ साड़ियां लहंगा स्टाइल या धोती स्टाइल में आती हैं, जो मॉडर्न और फ्यूजन लुक देती हैं। इसलिए एक बार ये भी चेक करके ही साड़ी खरीदें।