Nancy Tyagi: इस साल 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, कियारा आडवाणी समेत कई अभिनेत्रियों ने अपना जलवा बिखेरा। फ्रांस में चल रहे इस बड़े समारोह में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड जगत के अलावा कई इंफ्लूएंसर भी वहां पहुंचे हैं।
इस दौरान भारत से एक ऐसी डिजाइनर भी कान के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, जिसे देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पाए। ये कोई और नहीं बल्कि यूपी की बिटिया नैंसी त्यागी थीं। वो खुद से डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनकर कान के रेड कार्पेट पर पहुंची। अपने फैशन सेंस से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
उन्होनें इस फिल्म फेस्टिवल में तीन अलग-अलग लुक कैरी किए। इन तीनों लुक्स ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। नैंसी के तीनों लुक्स एक-दूसरे से एकदम अलग थे। अपने इन खूबसूरत आउटिफट्स को न सिर्फ नैंसी ने डिजाइन किया बल्कि साथ ही में उन्होंने इसकी सिलाई भी खुद से ही की है। आइए आपको भी नैंसी के इन लुक्स के बारे मे बताते हैं।