फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes से हिना खान का पहला लुक आया सामने, पैंट सूट में नजर आईं स्टनिंग

Wed, 15 May 2019 05:04 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hina khan
पिछले कुछ दिनों से हिना खान के कांस में जाने की लगातार चर्चा हो रही है। फैंस को भी उनके रेड कार्पेट लुक का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हिना फ्रांस पबुंच चुकी हैं। फिलहाल उन्होंने कान में एक इंटरव्यू सेशन अटेंड किया है। इस इंटरव्यू के लिए उन्होंने पैंट सूट पहना था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
hina khan
इन तस्वीरों में हिना पेल पिंक कलर के पैंट सूट में नजर आ रही हैं। उनका यह ड्रेस डिजाइनर साहिल कोचर ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लेजर कैरी किया हुआ है, जो उनके लुक को शानदार बना रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
hina khan
मेकअप में हिना ने हाईलाइटेड चीक्स किए हुए हैं और हेयरस्टाइल में उन्होंने बालों को साइड पार्टिंग के साथ कर्ली लुक दिया। अपने इस लुक के साथ उन्होंने बेज कलर की स्ट्रेपी हील्स टीमअप की हुई थीं।

4 of 5
hina khan
सोशल मीडिया पर फैंस हिना की ये तस्वीरें जमकर पसंद कर रहे हैं। बता दें कि हिना फिल्म लाइन्स (Lines) से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म के लिए वह कान पहुंची हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan
कान में रेड कारपेट पर वॉक को लेकर हिना काफी उत्साहित हैं। हिना ने फ्रांस पहुंचते ही अपने इस सपने पूरे होने की खुशी अपने फैन्स से शेयर की थी। इन तस्वीरों में वह बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रोमांस करती नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें