हर बजट में लोग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे पर भी ध्यान देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बजट के दिन उनका लुक काफी खास होता है। वो हर साल अपने अलग अंदाज में बजट पेश करने पहुंचती हैं।
Budget 2025: आज यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट पेश करेंगी। ये बजट हर साल की तरह बेहद खास है। लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदे हैं। हर बजट में लोग वित्त मंत्री के लुक्स पर भी नजर रखते हैं। वो हमेशा अलग और बेहद खास साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंचती हैं।
साल दर साल उनके बजट का लुक बदलता रहता है। खास बात ये है कि वो हर साल हैंडलूम की अलग साड़ी पहनकर संसद पहुंचती हैं। ऐसे में हम आपको उनका आज का लुक तो दिखाएंगे ही, उसके साथ-साथ यहां हम आपको उनके बीते लुक्स भी दिखाएंगे।
विज्ञापन
2 of 9
बजट के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : एएनआई
कैसा है आज का लुक
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को पेश कर रही हैं। इस बार उन्होंने क्रीम रंग की हैंडलूम साड़ी पहनी है। गोल्डन बॉर्डर के साथ साड़ी के किनारे पर खूबसूरत प्रिंट बने हुए हैं। मछली प्रिंट की इस साड़ी में सादगी के साथ खूबसूरती भी बरकरार है। सीतारमण ने लाल गोल्डन बॉर्डर ब्लाउज के साथ ही मैचिंग क्रीम रंग की शाॅल को कैरी किया है। उनकी साड़ी मधुबनी कला से तैयार की गई है।
निर्मला सीतारमण की साड़ी में मधुबनी पेंटिंग बनी हुई है। पूरे बॉडर पर मछलियां बनी है। इसे पौराणिक कथा से जोड़कर देखा जा सकता है जिसके मुताबिक कहा जाता है कि माता लक्ष्मी ने मत्स्य अवतार लिया था और मछली को धन का प्रतीक माना जाता है।
बीते साल 2024 में सरकार के तीसरे कार्यकाल शुरू होने के बाद वित्त मंत्री ने बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर पर्पल और गोल्डन रंग का बॉर्डर बना था। इसके साथ उन्होंने पर्पल रंग का ही हाफ स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को काफी एलिगेंट बना रहा था।
4 of 9
2024 का अंतरिम बजट सत्र
- फोटो : File Photo
2024 का अंतरिम बजट सत्र
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र पेश करने के दौरान वित्त मंत्री नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद में पहुंची थीं। उनकी इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट था। अपने लुक को एलिगेंट बनाने के लिए उन्होंने गले में चेन कैरी की थी और हाथ में सोने के कड़े पहने थे।
विज्ञापन
5 of 9
2023 का लुक
- फोटो : File Photo
2023 का लुक
2023 के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने लाल रंग की संबलपुरी साड़ी पहनी थी, जिस पर पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था। इस साड़ी को तैयार होने में कई दिनों का समय लगता है। एक सिंपल संबलपुरी साड़ी की कीमत 4 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक होती है। इसे आसानी से बाजार में खरीदा जा सकता है। ये काफी सादगी भरा लुक देने का काम करती है।
विज्ञापन
6 of 9
2022 का लुक
- फोटो : File Photo
2022 का लुक
2022 में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हैंडलूम सिल्क की ब्राउन कलर की जो साड़ी पहनी थी। अपनी इस साड़ी के साथ उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। वित्त मंत्री को अक्सर ऐसी ही हैंडलूम की साड़ियां पहने देखा जाता है। हैंडलूम की साड़ी उनकी पसंदीदा साड़ियों में से एक है।
विज्ञापन
7 of 9
2021 का लुक
- फोटो : File Photo
2021 का लुक
2021 में बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी पहने नजर आईं। उनकी इस साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था। पोचमपल्ली साड़ी रेशम इकत की बनी हुई होती हैं। जटिल डिजाइनों और जीवंत रंगों के लिए प्रसिद्ध पोचमपल्ली रेशम इकत साड़ी भारत की सुंदरता, शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को समाहित करती है।
8 of 9
2020 का लुक
- फोटो : File Photo
2020 का लुक
2020 के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने दक्षिण भारत की पहचान कांजीवरम साड़ी को चुना था। वित्त मंत्री की इस पीले रंग की साड़ी पर खूबसूरत सा गोल्डन बॉर्डर बना था, जिस वजह से साड़ी का लुक खूबसूरत दिख रहा था। कांजीवरम साड़ी रॉयल लुक कैरी करने में मदद करती है। इसे मूलरूप से तमिलनाडु के कांजीवरम (कांचीपुरम) क्षेत्र में तैयार किया जाता है। इस साड़ी को शुद्ध रेशमी कपड़े पर तैयार किया जाता है।
2019 का लुक अपने पहले बजट सत्र के दौरान 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुलाबी साड़ी पहनकर पहुंची थीं। उनकी इस साड़ी पर भी खूबसूरत सा गोल्डन बॉर्डर था। गले में गोल्ड की चेन और हाथ में बही खाता उनके लुक को काफी अलग बना रहा था।