वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे से लोकसभा में मोदी सरकार का आम बजट पेश कर रही हैं। इस बजट से किसानों, युवाओं, मध्यम वर्ग सभी को काफी उम्मीदें हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लाल बही खाते में बजट लेकर पहुंची। वित्त मंत्री ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Union Budget 2020: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : LokSabha
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीले रंग की क्रिस्प कांजीवरम साड़ी पहन रखी है। जिस पर गोल्डन किनारी बनी हुई है। लाल बही खाता लिए निर्मला जी की साड़ी में गोल्डन किनारी वाली इस साड़ी में भूरे रंग के डॉट बने हुए हैं। साथ में मैचिंग का ब्लाउज पहने निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश करने पहुंची हैं। आमतौर पर निर्मला अपनी साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज नहीं पहनती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : social media
पिछले साल वित्त मंत्री ने गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी। जिस पर भी मैचिंग का ब्लाउज पहना था।
4 of 5
- फोटो : social media
हांलाकि वित्तमंत्री ज्यादातर अपनी साड़ियों के साथ अपोजिट रंग के ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। अपनी सादगी के बीच बेहद अलग दिखने वाली आमतौर पर फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमन कई तरह की साड़ियां पहनती हैं।
हालांकि उसमें भी हेंडलूम साड़ियां उनकी पसंदीदा रहती हैं। उन्हें कई बार प्रेस कांफ्रेंस से लेकर कई समारोह में कोटा डोरिया, जामदानी, कलमकारी और कंट्रास्ट वाली कॉटन साड़ियों में दिखाई देती हैं।