फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लहंगे को दे नया अंदाज और इन टिप्स से बना लें एक नई ड्रेस

Sat, 01 Feb 2020 06:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
शादी के फंक्शन के लिए हर लड़की एक से बढ़कर एक लहंगे बड़े ही अरमानों से खरीदती है। लेकिन एक बार फंक्शन में पहनने के बाद फिर वो शायद ही दोबारा पहना जाता हो। अगर आप अपनी शादी के लहंगे को कई बार पहन चुकी हैं और अब उसे पहनते-पहनते मन ऊब गया है, तो हम आपको बता रहे हैं चार नए तरीके, जिनसे आप अपने पुराने लहंगे को नए अंदाज में पहन सकती हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
लहंगे का लुक बदलें 
सबसे पहले आप अपने लहंगे का लुक बदल डालें। लहंगे को आप साड़ी स्टाइल, गुजराती लंहगा स्टाइल या रिस्ट स्टाइल (जिसमें दुपट्टे का एक कोना अपनी कलाई पर बांधते हैं) में पहन सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
लहंगे को बनाएं अनारकली 
अगर आपके पास कोई अच्छा टेलर है, तो आप अपने लहंगे को अनारकली भी बनवा सकती हैं। ऊपर के लिए सिंपल फैब्रिक को लहंगे के घेरे के साथ सिलवा लें।

 

4 of 5
- फोटो : social media
चोली से बनाएं ब्लाउज 
शादी के लहंगे की चोली के साथ प्रयोग करें। अगर आपके पास एंब्रॉयडरी वाली क्रेप चोली है, तो इसे सिंपल क्रेप साड़ी के साथ पहनें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
ड्रेस के साथ पेयर करें 
लंहगे के दुपट्टे को स्ट्रेट फिट वाले सूट, अनारकली या फिर पटियाला सलवार-कमीज के साथ मिक्स एंड मैच करके पहनें। आपका वेडिंग दुपट्टा नेट या टिशू का है, तो इसे सिर्फ उसी कलर के रॉ सिल्क सूट या वेल्वेट अनारकली के साथ पहनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें