फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Wedding Fashion: शादी गर्मियों में है? अपनाएं ये ब्राइडल आउटफिट और मेकअप टिप्स

Thu, 30 Apr 2026 03:34 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Bride Outfit Ideas In Summer: गर्मियों में शादी के लिए दुल्हन को हल्के फैब्रिक, पेस्टल कलर आउटफिट, वॉटरप्रूफ मेकअप और लाइटवेट ज्वेलरी चुननी चाहिए। साथ ही हाइड्रेशन और स्किन केयर पर ध्यान देकर वह कंफर्टेबल और खूबसूरत दिख सकती है।

विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों की दुल्हन ऐसे हों तैयार - फोटो : AI
Summer Bridal Look: गर्मियों का मौसम आते ही शादी सहालग शुरू हो जाती हैं। लेकिन दुल्हन के लिए ये समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गर्मी, पसीना और उमस में दुल्हन का लुक प्रभावित हो सकता है। हालांकि पहले से ही सही तैयारी की जाए और स्मार्ट फैसले लिए जाएं तो आप गर्मियों में खूबसूरत दुल्हन बन सकती हैं, वो भी सहजता और आराम के साथ। कपड़ों से लेकर मेकअप तक के लिए आपको स्मार्ट चयन करना है। 

हर दुल्हन चाहती है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे अलग और परफेक्ट दिखे। लेकिन गर्मियों में भारी लहंगा, हैवी मेकअप और ज्यादा ज्वेलरी आपको असहज बना सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप ऐसे आउटफिट, मेकअप और स्टाइलिंग चुनें जो आपको आराम के साथ-साथ एलिगेंट लुक दें।

इस लेख में हम आपको गर्मी के लिए वेडिंग के लिए खास ब्राइडल टिप्स, आउटफिट आइडियाज और मेकअप हैक्स बताएंगे, जिससे आप गर्मी में भी कूल, फ्रेश और स्टनिंग नजर आएं।
विज्ञापन

2 of 6
ब्राइडल लुक - फोटो : instagram
सही ब्राइडल आउटफिट का चुनाव
 
  • गर्मियों में हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक जैसे ऑर्गेंजा, शिफॉन और जॉर्जेट चुनें।
  • भारी वेलवेट या मोटे सिल्क से बचें।
  • पेस्टल रंगों जैसे पीच, पिंक, मिंट ग्रीन और लैवेंडर समर वेडिंग के लिए परफेक्ट होते हैं।
  • ये न सिर्फ ट्रेंडी लगते हैं बल्कि आपको फ्रेश लुक भी देते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
makeup - फोटो : Adobe stock
मेकअप रखें हल्का और लॉन्ग-लास्टिंग
 
  • गर्मियों में हेवी मेकअप जल्दी पिघल सकता है, इसलिए वॉटरप्रूफ और मैट प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
  • बेस को लाइट रखें और नेचुरल ग्लो पर फोकस करें।
  • सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।

4 of 6
हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram
ज्वेलरी और हेयरस्टाइल टिप्स
 
  • भारी ज्वेलरी की जगह लाइटवेट और एलिगेंट पीसेस चुनें।
  • हेयरस्टाइल में बन या ब्रेडेड स्टाइल रखें ताकि गर्मी कम लगे।
  • ताजे फूलों का इस्तेमाल आपके लुक को और भी खूबसूरत बना सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
perfume - फोटो : Adobe stock
सहज लुक के लिए स्मार्ट टिप्स
 
  • ब्लॉटिंग पेपर और फेस मिस्ट साथ रखें।
  • हल्का और कूलिंग परफ्यूम इस्तेमाल करें।
  • हाइड्रेटेड रहें और पानी पीते रहें।
  • आरामदायक फुटवियर चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
skin care - फोटो : Adobe stock
स्किन केयर और ग्लोइंग लुक
 
  • शादी से पहले स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।
  • सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।
  • नेचुरल फेस पैक्स अपनाएं।
  • इससे आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग दिखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें