फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Look Essentials: ये चीजें कंप्लीट करेंगी आपका ब्राइडल लुक, पहले से बना लें लिस्ट

Wed, 24 Sep 2025 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bridal Look Essentials List: यदि आपकी भी शादी पक्की हो गई है, तो पहले से कुछ चीजों की लिस्ट बना लें, जो आपके ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने का काम करेंगी। 
विज्ञापन
1 of 8
ये चीजें कंप्लीट करेंगी आपका ब्राइडल लुक, पहले से बना लें लिस्ट - फोटो : instagram
Bridal Look Essentials List: अगर आपकी शादी पक्की हो चुकी है और अब आप अपने ब्राइडल लुक को लेकर उत्साहित हैं, तो ये समय है सही प्लानिंग का। दरअसल, शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता है। ऐसे में हर दुल्हन चाहती है कि वो इस दिन सबसे खूबसूरत और परफेक्ट दिखे लेकिन ब्राइडल लुक सिर्फ एक सुंदर लहंगे तक सीमित नहीं होता, इसके लिए कई छोटी-बड़ी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है।

ज्वेलरी से लेकर फुटवियर तक, हेयरस्टाइल से लेकर ब्राइडल क्लच तक हर आइटम आपके लुक में चार चांद लगा सकता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी तैयारी में कोई कमी न रह जाए, तो पहले से एक कंप्लीट लिस्ट बना लेना बेहतर होगा। इस लेख में हम आपको उन जरूरी चीज़ों की जानकारी देंगे, जो आपका ब्राइडल लुक पूरी तरह से कंप्लीट करेंगी। इसे पढ़ने के बाद आपको किसी और गाइड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

2 of 8
ब्राइडल आउटफिट - फोटो : instagram
ब्राइडल आउटफिट

किसी भी दुल्हन के लिए उसका ब्राइजल आउटफिट सबसे अहम होता है। ऐसे में ट्रेंड के हिसाब से एक खूबसूरत सा लहंगा या फिर साड़ी अपने लिए तैयाार करें। इसे तैयार खरीदने से पहले एक बार ट्राई अवश्य करें, कि ये आपपर जच रहा है या नहीं। इसके अलावा तैयार होने के बाद इसकी फिटिंग अवश्य चेक करें। वेडिंग आउटफिट को आप पर्सनलाइज भी करा सकती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 8
ज्वेलरी सेट - फोटो : instagram
ज्वेलरी सेट

दुल्हन की ज्वेलरी उसके लुक को रॉयल बनाती है। इसलिए आउटफिट के हिसाब से अपनी ज्वेलरी का चयन करें। आजकल के ट्रेंड की बात करें तो आजकल कुंदन और पोल्की में चोकर पहनने का ट्रेंड है। इसके अलावा माथा पट्टी, कानों में झुमके और पसंद के हिसाब से नथ आपके लुक को खूबसूरत बनाएगी। ज्वेलरी का चयन अपनी पसंद के हिसाब से करें।

 

4 of 8
प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट - फोटो : Adobe stock
प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट

शादी के दिन अगर मेकअप सही नहीं होगा, तो आपका लुक भी अजीब दिखेगा, और तस्वीरें भी अजीब ही आएंगी। इसलिए किसी अच्चे मेकअप आर्टिस्ट को बुक करें। एक बार उससे ट्रायल अवश्य लें, जिससे पता लग पाए कि आपका ब्राइडल मेकअप कैसा रहेगा। आजकल HD मेकअप और एयरब्रश मेकअप ट्रेंड में हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
हेयर एक्सेसरीज़ - फोटो : instagram
हेयर एक्सेसरीज़

आपको अपनी हेयर एक्सेसरीज पहले से ही पसंद करके रखनी पड़ेगी। एकदम लास्ट टाइम पर सही एक्सेसरीज मिलना काफी कठिन काम है। इसलिए अपनी हेयर स्टाइल के हिसाब से ही अपनी एक्सेसरीज का चयन करें। ताकि लुक परफेक्ट रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
चूड़ा और कलीरे - फोटो : instagram
चूड़ा और कलीरे

भारतीय शादियों में ये सबसे अहम चीजें हैं। वैसे तो पंजाबी कल्चर में चूड़ा और कलीरे अहम माने जाते हैं, लेकिन आजकल इन्हें हर कोई पहनता है। खासतौर पर कलीरे पहनने का ट्रेंड तो अब काफी ज्यादा है। ऐसे में पर्सनलाइज्ड, स्टोन, फ्लोरल, मिनिमल कलीरे अपने लिए पसंद करें। 

 
विज्ञापन

7 of 8
सही फुटवियर - फोटो : instagram
सही फुटवियर 

आपका वेडिंग लुक कंफर्टेबल तभी रहेगा, जब आप सही फुटवियर पहनेंगी। अगर हील्स पहन रहीं हैं तो इसे एक दो बार पहन कर ट्राई कर लें। ताकि अगर ये आपके पैरों में काट रही हों, तो पहले से पता लग जाए। हील्स के अलावा आप अपने कंफर्ट के हिसाब से फुटवियर का चयन कर सकती हैं।  

 
विज्ञापन

8 of 8
ब्राइडल क्लच या पोटली बैग - फोटो : instagram
ब्राइडल क्लच या पोटली बैग

आपके एथनिक आउटफिट से मैच करता हुआ एक क्लच या पोटली बैग आपके साथ होना बेहद जरूरी है। जिसमें अपनी कुछ जरूरत का सामान डाल लें। जैसे कि लिपस्टिक, टिश्यू, सेफ्टी पिन, बॉडी टेप। ये चीजें आपके लिए बेहद जरूरी हैं। इसमें एक छोटा सा लाइट और लॉन्ग लास्टिंग फ्रेग्रेंस अवश्य रख लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें