फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Blouse Stitching Tips: शादी के लहंगे का ब्लाउज बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें, वरना होंगी परेशान

Thu, 02 Jan 2025 05:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी के लहंगे का ब्लाउज सही से सिलवाना काफी जरूरी होता है, क्योंकि यह आपके लुक को आकर्षक बनाता है। इसलिए ब्लाउज बनवाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
विज्ञापन
1 of 7
शादी के लहंगे का ब्लाउज बनवाते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : instagram
Bridal Blouse Stitching Tips: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। अपने शादी के दिन को खास बनाने के लिए हर लड़की महीनों पहले से काफी तैयारी करती है। दुल्हनों के लिए सबसे खास होता है उनका शादी का लहंगा।

वो हमेशा लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से लहंगा खरीदती हैं, ताकि उनका लुक प्यारा दिखे, लेकिन कई बार लहंगे के साथ का ब्लाउज बनवाते समय की गई गलतियों की वजह से न सिर्फ लुक खराब हो जाता है। बल्कि कई बार इन्हीं गलतियों की वजह से दुल्हनें काफी असहज हो जाती हैं।

ऐसे में शादी के लहंगे के लिए ब्लाउज डिजाइन करते समय कई पहलुओं का ध्यान रखना चाहिए ताकि यह आकर्षक, आरामदायक और खास दिखे। इन्हीं पहलुओं के बारे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, ताकि शादी के दिन आपका लुक सबसे खूबसूरत लगे और आपको किसी तरह की कोई परेशानी न हो। 
विज्ञापन

2 of 7
शरीर के आकार के अनुसार फिटिंग - फोटो : instagram
 शरीर के आकार के अनुसार फिटिंग

शादी के लहंगे के साथ का ब्लाउज सही फिटिंग का होना चाहिए। सही माप के लिए एक अनुभवी दर्जी से ब्लाउज सिलवाएं। फिटिंग ऐसी होनी चाहिए कि आप सहज महसूस करें, खासकर कंधों और बस्ट एरिया में। वरना आपको परेशानी हो सकती है।   
विज्ञापन

3 of 7
डिजाइन पर ध्यान दें - फोटो : instagram- Nora Fatehi
डिजाइन पर ध्यान दें

लहंगे की नेकलाइन और स्लीव्स का डिजजाइन अपने शरीर के प्रकार और आराम को ध्यान में रखकर चुनें। डीप नेक या बैकलेस डिजाइन तब चुनें जब आप उनमें आत्मविश्वास महसूस करें। ट्रेंड के लिए अपने कंफर्ट जोन को न भूलें। 

4 of 7
कढ़ाई और गहनों का तालमेल बैठाएं - फोटो : instagram
कढ़ाई और गहनों का तालमेल बैठाएं

ब्लाउज पर किए गए वर्क का तालमेल आपके लहंगे और गहनों से होना चाहिए। अगर गहने भारी हैं, तो ब्लाउज को सिंपल रखें। वहीं यदि आप हल्के गहनें पहनने का सोच रही हैं तो ब्लाउज का वर्क हैवी ही रखें। 
विज्ञापन

5 of 7
Bridal Jewellery Collection - फोटो : instagram
सही हो फैब्रिक

शादी के लंबे कार्यक्रमों के दौरान आपको सहज महसूस बेहद जरूरी है। ऐसे में लहंगे के ब्लाउज के लिए हमेशा ऐसे फैब्रिक चुनें जो त्वचा पर गढ़े नहीं। अगर ये त्वचा पर चुभेगी तो आपको उलझन हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
बैक डिजाइन और डोरी का सही उपयोग करें - फोटो : instagram
बैक डिजाइन और डोरी का सही उपयोग करें

आज के समय ब्राइडल ब्लाउज पर डोरी लगवाने का काफी चलन है। ऐसे में अपने ब्लाउज की बैक डिजाइन को स्टाइलिश और फंक्शनल बनाएं। इसमें आप डोरी और लटकन लगाकर और ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रायल जरूर लें - फोटो : instagram
ट्रायल जरूर लें

लहंगे का ब्लाउज बनवाने के बाद कभी ये न सोचें कि इसे शादी के दिन ही पहनेंगे। एक बार इसे पहनकर ट्राई अवश्य करें। ताकि अगर इसकी फिटिंग में कोई कमी हो तो आप इसी समय रहते सही करा सकें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें