Alia Bhatt Best Looks: आलिया भट्ट ऐसी अभिनेत्री हैं, जो आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में वो मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने के लिए युवा सपने देखते हैं। उनकी फिल्में हर किसी को काफी पसंद आती हैं। फिल्मों में आलिया भट्ट के लुक्स ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत जाते हैं। फिल्मों के साथ-साथ असल जिंदगी में भी आलिया के लुक्स लोगों के दिल जीतने में सफल होते हैं।
आज हम आपको उनके ऐसे साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने साड़ी के साथ बालों में बन बनाया है। तो यदि आप बालों में बन बनाने को लेकर डाउट में हैं, तो आलिया भट्ट के लुक्स के टिप्स ले सकती हैं। उनके लुक्स को देखने के बाद आप साड़ी के साथ बालों में जूड़ा बनाने से खुद को रोक नहीं पाएंगी।