फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Party Photos: करण जौहर की पार्टी में इन नई अभिनेत्रियों का दिखा बहुत बोल्ड लुक, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Fri, 18 Mar 2022 06:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बाॅलीवुड पार्टी फोटो - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर हाल ही में हुई बॉलीवुड पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। धर्मा प्रोडक्शन की सीईओ अपूर्व मेहता के जन्मदिन का जश्न बीती शाम मनाया गया। करण जौहर ने अपूर्व मेहता के लिए एक शानदार पार्टी रखी। जिसमें बाॅलीवुड सितारों का जमावड़ा दिखा। वैसे तो कई सारे सेलिब्रिटी इस पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में यंग कलाकार रहे। बॉलीवुड के युवा सितारों ने अपने ग्लैमर से पार्टी की चकाचौंध का बढ़ा दिया। आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, तारा सुतारिया, अनन्या पांडे इस पार्टी में इतने बोल्ड लुक में नजर आईं ,जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही इंटरनेट का पारा बढ़ने लगा है। वैसे इस पार्टी में कटरीना और विक्की कौशल भी साथ पहुंचे। इशान खट्टर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदर जैन, आर्यन खान जैसे यंग बैचलर भी पार्टी में शामिल हुए। अगली स्लाइड्स में देखिए करण जौहर की पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली यंग अभिनेत्रियों के बोल्ड आउटफिट और स्टाइलिश लुक की तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बाॅलीवुड पार्टी फोटो - फोटो : instagram/aliaabhatt/
करण जौहर की पार्टी में आलिया भट्ट का लुक

करण जौहर की पार्टी में लाल रंग की फ्लोरल प्रिंट शाॅर्ट ड्रेस पहनें आलिया भट्ट नजर आईं। कई दिनों से गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन को लेकर सफेद रंग में नजर आ रहीं आलिया का यह अंदाजा बोल्ड के साथ स्टाइलिश भी रहा।
विज्ञापन

3 of 6
बाॅलीवुड पार्टी फोटो - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर का पार्टी लुक 

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने शिमरी लॉन्ग गाउन पहना हुआ है। मिरर वर्क स्टाइल के इस गाउन में जान्हवी ने खुले बाल रखे हैं। 

4 of 6
बाॅलीवुड पार्टी फोटो - फोटो : instagram/ananyapanday
अनन्या की ब्लैट ट्रांसपेरेट ड्रेस

इस पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में अनन्या पांडे रहीं। अनन्या काले रंग की ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने काला ट्रांसपेरेंट शिमर गाउन पहन रखा था। उनकी बोल्डनेस के सामने कई एक्ट्रेस के लुक फीके पड़ गए। 
विज्ञापन

5 of 6
बाॅलीवुड पार्टी फोटो - फोटो : instagram/shanayakapoor02
शनाया कपूर का पार्टी लुक 

शनाया कपूर भले ही अभी फिल्मों में न आई हों, लेकिन उनका स्टाइल और लुक किसी एक्ट्रेस से कम नहीं। शनाया अक्सर अपने ड्रेसिंग स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं। इस बार करण जौहर की पार्टी में शनाया सफेद पैंट सूट पहन कर पहुंचीं। इस आउटफिट में भी वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाॅलीवुड पार्टी फोटो - फोटो : instagram
सारा सुतारिया का शिमरी गाउन 

एक विलेन 2 और हीरोपंती 2 की शूटिंग में व्यस्त तारा सुतारिया करण जौहर की पार्टी में एकदम क्लासी लुक में पहुंची। तारा ने सिल्वर रंग का शिमरी लॉन्ग गाउन पहना था। इसके पहले भी तारा सुतारिया सफेद और सिल्वर रंग की अलग अलग आउटफिट में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें