फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 करोड़ की घड़ी पहनता है बॉलीवुड का ये एक्टर, पूरी दुनिया में सिर्फ 15 लोगों के पास ये बेशकीमती चीज

Wed, 22 Aug 2018 05:27 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
लग्जरी घड़ियों के मामले में हमारे फेवरेट बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी किसी से पीछे नहीं हैं। रोलेक्स से लेकर ओमेगा जैसी लग्जरी घड़ियों को पहनकर जब ये स्टार्स निकलते हैं तो वो अपने आप ट्रेंड में छा जाती हैं। ऐसे में हम बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड स्टार्स की जिनके घड़ियों के शौक देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी...तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
विज्ञापन

2 of 6
emran hashmi
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जिसका है बॉलीवुड के सीरियल किसर यानी इमरान हाशमी का। आपको बता दें इमरान घड़ियों के दीवाने हैं। वैसे तो इमरान के पास कई महंगे ब्रांड की घड़ियां हैं, लेकिन AudemarsPiguet उनका फेवरेट ब्रैंड है। इमरान के पास AudemarsPiguet  की घड़ी है जिसकी कीमत 2.1 करोड है। आपको बता दें इस घड़ी के सिर्फ 32 पीसेज ही बने हैं। भारत में सिर्फ इमरान हाशमी के पास ये घड़ी है।
विज्ञापन

3 of 6
shah rukh khan
बॉलीवुड के किंग खान वैसे तो TAG Heuer ब्रांड को इंडोर्स करते थे, जिसके बाद यह ब्रांड काफी फेमस हो गया था। उनके पास  TAG Heuer की बहुत सारी घड़ियां हैं, लेकिन फिलहाल उनकी फेवरेट घड़ी है Rolex Cosmograph। अक्सर वह वाइट गोल्ड डायल वाली Rolex Cosmograph वॉच में नजर आते हैं जिसकी कीमत हैं 12 लाख रूपये।

4 of 6
deepika padukone
दीपिका पादुकोण का फेवरेट वॉच ब्रांड है Tissot। दीपिका के पास Tissot की घड़ियों का कलेक्शन है। अक्सर वह Tissot की क्लासिक प्रिंस डायमंड रोज गोल्ड वॉच पहने नजर आती हैं। आपको बता दें दीपिका की इस घड़ी की कीमत 8 लाख रूपये है।
विज्ञापन

5 of 6
abhishek bachchan
जूनियर बच्चन के पास भी महंगी घड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन है।  इन दिनों वह जिस घड़ी को कैरी करते हैं, वो है Seamaster 300 omega master। आपको बचा दें, इस घड़ी की कीमत साढ़े सात लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saif ali khan
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान को भी अपने महंगे शौक के लिए जाना जाता है। सैफ को घड़ियों का इस कदर शौक हैं कि वो हर तीसरे दिन घड़ी बदलते हैं। सैफ को Jaeger Le-CoultreReverso ब्रांड की घड़ियां पसंद है। सैफ की मौजूदा घड़ी की कीमत 7.1 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें