फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Mubarak 2018: ईद पर ऐसे होंगी तैयार तो लोग भी कहेंगे 'चांद नजर आ गया'

Wed, 22 Aug 2018 02:55 PM IST
मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
बात अगर त्योहारों की हो रही हो तो लड़कियां अक्सर अपने कपड़ों को लेकर थोड़ी कंफ्यूज रहती हैं कि आखिर उस खास दिन वो क्या पहनें। आपने लड़कियों से जुड़ी उस कहावत के बारे में तो सुना ही होगा कि उनके पास अलमारी में कपड़े रखने के लिए जगह भी नहीं होती लेकिन त्योहारों पर पहनने के लिए अच्छे कपड़े भी नहीं होते। खैर अलमारी की समस्या तो हम दूर नहीं कर सकते पर ईद पर कपड़ों को लेकर आपकी कंफ्यूजन को दूर जरूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ईद पर लड़कियों के लिए कुर्तों का कैसा चल रहा है ट्रेंड।    
विज्ञापन

2 of 5
इस ईद नीले रंग लड़कियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह की कुर्ते न सिर्फ पहनने में काफी आरामदेह हैं बल्कि दिखने में भी काफी कूल लगते हैं। खास बात यह है कि इस तरह के कुर्ते आप ऑफिस जाने के लिए भी पहन सकते हैं। इन कुर्तों की कीमत 2500 रूपए तक है। 
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय ब्लॉक प्रिंटिंग, इंडिगो प्रिंट, कलमकारी पेंटिंग जैसे प्रिट्स महिलाओं के बीच काफी फेमस हो रहे हैं। आप त्योहारों के अलावा इस तरह के कुर्तों को ऑफिस जाने के लिए भी पहन सकती हैं। आप इन कुर्तों को सफेद रंग के प्लाजो के साथ कैरी करके इसका ग्रेस और बढ़ा सकती हैं।इस तरह के कुर्तों की कीमत 3000 रूपए तक है।    

4 of 5
कुर्तों को पहनकर अगर आप बोर हो गई हैं तो इस त्योहार घाघरा चोली भी ट्राई कर सकती हैं। इस बार अपने इस खास दिन को और खास बनाने के लिए बैंगलोर सिल्क से बने घाघरा चोली को ट्राई कर सकती हैं। खास बात यह है कि यह ड्रेस कम कीमत की होने के साथ काफी मॉर्डन लुग भी देती है। इसकी कीमत 686 से शुरू है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नोट- आपको ये सभी ड्रेस ऑनलाइन स्नैपडील या फिर लक्ष्यता जैसे ब्रांड पर बड़ी आसानी से उपलब्ध हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें