फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड कारपेट पर भारतीय सुंदरियों के 'व्हाइट लुक' ने कर दिया कमाल, ऐश्वर्या के लुक पर हो जाएंगे फिदा

Tue, 21 May 2019 12:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
मेट गाला 2019 में अपने अनोखे अंदाज से लुभाने के बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां कान फेस्टिवल में जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, हिना खान, हुमा कुरैशी, ऐश्वर्या राय बच्चन अबतक कान 2019 में नजर आईं हैं। स्टाइलिश ड्रेस में हर अभिनेत्री ने वाहवाही लूटी। हालांकि, किसी का लुक ज्यादा पसंद किया गया और किसी का कम। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, डायना पेंटी, हुमा कुरैशी के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी रेड कार्पेट पर एंट्री ले ली है। ऐसे में अभिनेत्रियों का समर व्हाइट लुक काफी ट्रेंड कर रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
डायना पेंटी 
कान फेस्टिवल 2019 में अपने हर लुक से मन मोह लेने वाली 'कॉकटेल एक्ट्रेस' डायना पेंटी का 'व्हाइट लुक' काफी आकर्षक रहा। स्टाइलिश वेस्टर्न व्हाइट साड़ी में डायना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। डायना की ये वेस्टर्न साड़ी अमिता अग्रवाल ने डिज़ाइन की थी। इस लुक को डायना ने सिंपल ब्रैड्स हेयर स्टाइल और लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा 
इंटरनेशनल फेम प्रियंका चोपड़ा जोनस का हर लुक देखते बनता है। खासकर व्हाइट गाउन में 'फेयरी टेल' वाली फील देती प्रियंका की ये ड्रेस बेहद आकर्षक थी। इस ड्रेस में निक जोनस के साथ खड़ी प्रियंका 'रिलेशनशिप गोल्स' दे रही थीं। 

 

4 of 5
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दीपिका पादुकोण 
अपने लुक के लिए दीपिका ने इट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट गाउन कैैरी किया था।  दीपिका की ड्रेस, हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक सब कुछ जबरदस्त था। दीपिका के गाउन में बड़ी सी बो लगी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया । दीपिका की ये ड्रेस हाई स्लिट और डीप नेक है । दीपिका की इस ड्रेस को पीटर डुंडास ने कस्टमाइज किया । अपने लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने हाई पोनी टेल के साथ कैट आई मेकअप किया था। डायमंड ईयररिंग्स, शिमरी ब्रैसलेट, पिंक लिप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन 
व्हाइट लुक में 'विश्व सुंदरी' ऐश्वर्या राय बच्चन गजब लग रही थीं। सफेद रंग की फ्रिल-फर गाउन में ऐश ने रेड कारपेट पर एंट्री ली। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, 'आपके सबके के प्यार के लिए शुक्रिया!' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें