कान रेड फेस्टिवल से डायना पेंटी का रेड कारपेट लुक सामने आ गया है, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। रेड कारपेट पर वॉक करते हुए डायना ने बेबी पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया हुआ था, जो उन पर काफी फब रहा था।
विज्ञापन
2 of 5
diana penty
- फोटो : instagram
डायना के इस गाउन पर फैदर डिजाइन बना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग ईयरिंग्स टीमअप किए हुए थे। डायना का यह खूबसूरत बॉल गाउन Nedret Taciroglu ने डिजाइन किया था।
विज्ञापन
3 of 5
diana penty
- फोटो : instagram
हेयरस्टाइल में हिना ने रेटरो लुक करके बन बनाया हुआ था, जो उनके लुक को शानदार बना रहा था। वहीं बात करें मेकअप की तो रोस मेकअप और पिंक लिप्स उनके लुक को पूरा कर रहे थे।
4 of 5
diana penty
- फोटो : instagram
ओवरऑल डायना का यह लुक रॉयल लग रहा था, लेकिन अपने ऑफ शोल्डर गाउन में वह थोड़ी अनकंफर्टेबल नजर आ रही थीं। दरअसल, डायना का यह गाउन काफी हैवी था, जिस वजह से वो बार-बार नीचे खिसक रहा था।
इससे पहले डायना की कान फेस्टिवल से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह व्हाइट और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी पहने नजर आई थीं। साड़ी के साथ डायना ने प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाउज पहना है जो उन पर काफी फब रहा है। डायना की यह खूबसूरत साड़ी अमित अग्रवाल के कलेक्शन से है।